राहुल गांधी पर संबित पात्रा का पलटवार, बोले- उनके कंट्रोल से बाहर जा रही है कांग्रेस
नई दिल्ली। फेसबुक और व्हाट्सएप को लेकर राहुल गांधी द्वारा बीजेपी व आरएसएस पर निशाना साधने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि राहुल गांधी एक असफल नेता हैं और स्वाभाविक रूप से कहीं न कहीं उनकी खीझ और बौखलाहट दिख रही है। राहुल गांधी कांग्रेस के ऊपर ही नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, नियंत्रण से बाहर कांग्रेस पार्टी जा रही है और उसका प्रलाप राहुल गांधी कर रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और आरएसएस भारत में फेसबुक और व्हाट्सएप को कंट्रोल करते हैं। वे इसके माध्यम से फर्जी खबरें और नफरत फैलाते हैं। साथ ही इसका इस्तेमाल देश के वोटर्स को प्रभावित करने के लिए भी किया जा रहा है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने इस संबंध में एक विदेशी अखबार का हवाला दिया था और उसकी तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर किया था। अखबार की रिपोर्ट में बीजेपी नेता टी रजा की फेसबुक पोस्ट का जिक्र भी किया गया है। इस पोस्ट में टी राजा ने कहा था रोहिंग्या मुसलमानों को गोली मार देनी चाहिए। मुस्लिमों को देशद्रोही बताया था और मस्जिद गिराने की भी धमकी दी थी। टी राजा के इस पोस्ट का विरोध फेसबुक कर्मचारियों ने किया था। कर्मचारियों ने कहा था कि ये सबकुछ पोस्ट करना कंपनी के नियमों के खिलाफ है। हालांकि इसके बावजूद फेसबुक के भारत में बैठने वाले वरिष्ठ कर्मचारियों ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया था। इसके बाद से फेसबुक कि विश्वसनीयता पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
इससे पहले राहुल ने चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री को छोड़कर सभी को भारतीय सेना पर विश्वास है। उन्होंने कहा था, हर कोई भारतीय सेना की क्षमता और वीरता पर विश्वास करता है, पीएम को छोड़कर, जिनकी कायरता ने चीन को हमारी जमीन लेने की अनुमति दी। जिनके झूठ से यह सुनिश्चित होगा कि वे इसे बनाए रखेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications