संबित पात्रा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, राजीव गांधी फाउंडेशन को जाकिर नाइक से मिले 50 लाख रुपए

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता संबित पात्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन समेत कई महत्वपूर्ण विषयों को आज हम देश के सामने रखने जा रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा, जहां भ्रष्टाचार का नाम आता है वहां, कांग्रेस और गांधी परिवार का नाम जरूर आता है। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जाकिर नाईक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर भी जांच चल रही है। इस फाउंडेशन ने 8 जुलाई, 2011 को 50 लाख रुपए राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए।

Sambit Patra big charge on Congress Rajiv Gandhi Foundation gets 50 lakh rupees from Zakir Naik

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संबित पात्रा ने कहा, 'जैसा कि हम सभी जानते हैं जेपी नड्डा जी ने कांग्रेस के राजीव गांधी फाउंडेशन के बारे में खुलासा किया था, उन्होंने बताया था कि वहां कैसे भ्रष्टाचार हुआ। आज हम एक और खुलासा करने जा रहे हैं कि कैसे मेहुल चौकसी ने फाउंडेशन को पैसा दिया।' बीजेपी नेता ने कहा, गीतांजलि नाम की कंपनी मेहुल चौकसी के नाम पर है। मेहुल चौकसी की एक और कंपनी है नवीराज स्टेट जो उसके बेटे के नाम पर है। इस कंपनी ने फाउंडेशन को 10 लाख रुपए दिए थे।

यह भी पढ़ें: 2020 में जनगणना और एनपीआर अपडेट की बिल्कुल संभावना नहीं, 2021 जनगणना में बड़ा रोड़ा बना कोरोना

संबित पात्रा ने आगे कहा, यस बैंक का हेड राणा कपूर जो अब जेल में है, जिसने 2 करोड़ रुपए की पेंटिंग खरीदी थी। राणा कपूर ने भी 14 सितंबर 2020 को 9 लाख रुपए राजीव गांधी फाउंडेशन को ट्रांसफर किया, यह पैसा बैंक अकाउंट से भेजा गया और किक बैक लिया गया। संबित पात्रा ने कांग्रेस से सवाल किया है कि यह पैसा यह बैंक से फाउंडेशन को क्यों गया? संबित पात्रा ने कांग्रेस पर जाकिर नाईक से भी पैसे लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, जाकिर नाईक की इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर भी जांच चल रही है। इस फाउंडेशन ने 8 जुलाई 2011 को 50 लाख रुपये राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए। DCB बैंक के एक खाते से ये डोनेशन किया गया। ये खाता PMLA के अंतर्गत सीज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+