संबित पात्रा ने पूछा, मोदी जी ने किस को “Tubelight” कहा? तो मिले ये जवाब
नई दिल्ली। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब प्रधानमंत्री ने वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के एक दिन पहले दिए गए 'डंडे मारने वाले' बयान पर पलटवार किया। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस सांसद का नाम लिए बगैर उनको 'ट्यूबलाइट' बता दिया। पीएम मोदी ने कहा, 'अध्यक्ष जी मैं पिछले 30 से 40 मिनट से बोल रहा हूं, लेकिन करंट पहुंचते-पहुंचते काफी समय लग गया। कुछ ट्यूबलाइट ऐसे ही काम करती है।' दूसरी ओर पीएम मोदी के 'ट्यूबलाइट' वाले कमेंट पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया। जिस पर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।
जब पीएम मोदी ने कहा- कुछ ट्यूबलाइट ऐसे ही काम करती है
पूरा मामला तब सामने आया जब प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी के 'डंडे मारने वाले' बयान का जिक्र लोकसभा में किया। उन्होंने अपनी बात रखते समय किसी का नाम लिए बिना कहा कि कल किसी कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि 6 महीने में मुझे डंडे मारेंगे। इसी पर प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ये बात सही है कि काम थोड़ा कठिन है। तो इसकी तैयारी के लिए 6 महीने का समय चाहिए होगा। मैंने भी 6 महीने में तय कर लिया कि सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा, जिससे मेरी पीठ को मार झेलने की सहनशक्ति बढ़ जाए।
संबित पात्रा ने पूछा ये सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब ये बातें कहीं तभी राहुल गांधी इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए अपनी सीट से उठते नजर आए, जिस पर पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, 'अध्यक्ष जी, मैं पिछले 30-40 मिनट से बोल रहा हूं, लेकिन वहां तक करंट पहुंचने में काफी समय लग गया। कुछ ट्यूबलाइट्स ऐसे ही काम करती है।' पीएम मोदी के इसी कमेंट पर बीजेपी नेता संबित पात्रा ने एक ट्वीट किया। बीजेपी प्रवक्ता ने पूछा, 'मित्रों आज प्रधानमंत्री मोदी जी ने किस को "Tubelight" कहा?'
'ट्यूबलाइट' पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
संबित पात्रा के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं आई हैं। इसमें जहां कई यूजर्स ने राहुल गांधी का नाम लिया है, वहीं कुछ यूजर्स ने संबित पात्रा को ही घेर लिया। बीजेपी नेता को ही कई यूजर्स ने 'ट्यूबलाइट' बता दिया। देखिए यूजर्स के रिएक्शन...
-
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
PM Modi की गोद में कौन है ये प्याारा बच्चा? जिसे प्रधानमंत्री ने बताया अपना 'नन्हा दोस्त', फोटो वायरल -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications