SAMBHAV: आर्मी के 5G स्मार्टफोन दुश्मन को नहीं लगने देंगे भनक, भारत- चीन वार्ता में प्रयोग, जानिए क्या है खास
SAMBHAV 5G smartphones: भारत ने रक्षा के क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। सेना के लिए सुरक्षित संचार के लिए विशेष तकनीकी के प्रयोग से निर्मित संभव 5जी स्मार्टफोन (SAMBHAV 5G smartphones) उपलब्ध कराए गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही 30,000 संभव फोन अधिकारियों को सुरक्षित संचार के लिए दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन में क्या खासियत है, जो इसे स्मार्ट बनाती है।
संभव फोन के साथ खास एप्लिकेशन दिया गया है, जिसका उपयोग सुरक्षित तरीके से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए भी किया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि चीन सीमा वार्ता के दौरान सुरक्षित संचार के लिए भारतीय सेना के 'संभव' स्मार्ट फोन का इस्तेमाल किया गया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में चीन के साथ हुई आखिरी दौर की बातचीत के दौरान भारतीय सेना ने संभव स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया था जो अब बड़ी संख्या में सेना के अधिकारियों को दिए गए हैं।
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि संभव फोन का इस्तेमाल सुरक्षित संचार के लिए किया जाता था। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि इनमें से लगभग 30,000 संभव फोन अधिकारियों को सुरक्षित संचार के लिए दिए गए हैं और उन्हें अपने स्वयं के एप्लिकेशन प्रदान किए गए हैं जिनका उपयोग महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए भी किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट को पिछले साल यानी वर्ष 2024 में लॉन्च किया गया था।
SAMBHAV 5G smartphones में क्या है खास
भारतीय सेना ने त्वरित कनेक्टिविटी के साथ सुरक्षित संचार प्रदान करने के लिए स्वदेशी रूप से "एंड-टू-एंड सुरक्षित मोबाइल पारिस्थितिकी तंत्र" विकसित किया है। सेना के कई अधिकारी सूचना और दस्तावेज साझा करने के लिए व्हाट्सएप और अन्य समान एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे थे। ऐसे में सभी सार्वजनिक डोमेन में लीक हो रहे थे। जिसके समाधान के लिए SAMBHAV (सिक्योर आर्मी मोबाइल भारत संस्करण) को 5G तकनीक के साथ तैयार किया गया, जो कि पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड है। सूत्रों ने कहा कि फोन में सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नंबर भी हैं और अधिकारियों को नंबर सहेजने की जरूरत नहीं है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications