Sambhaji Jayanti 2020: साहस और शौर्य के प्रतीक संभाजी महाराज की जयंती आज, अपने प्रियजनों को भेजें ये संदेश

नई दिल्ली। मराठा साम्राज्य की नींव रखने वाले महान शासक और वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के सबसे बड़े बेटे संभाजी महाराज की आज जयंती (Sambhaji Maharaj Jayanti) है। संभाजी महाराज (Sambhaji Maharaj) यानी संभाजी राजे का जन्म 14 मई, 1657 को पुणे से करीब 50 किलोमीटर दूर पुरंदर किले में हुआ था। वह शिवाजी महाराज की पहली पत्नी सईबाई के बेटे थे, जब वो महज दो साल के थे, तभी सईबाई का निधन हो गया, जिसके चलते उनकी परवरिश दादी जीजाबाई ने की थी।

Chhatrapati Sambhaji Maharaj Jayanti, Chhatrapati Sambhaji Maharaj, Happy Sambhaji Maharaj Jayanti, Sambhaji Maharaj Jayanti 2020 Greetings, Sambhaji Maharaj Jayanti 2020 Images, Sambhaji, Sambhaji Maharaj Jayanti 2020 Messages, Sambhaji Maharaj Jayanti 2020 Wishes, Images Sambhaji Maharaj Jayanti, Sambhaji Maharaj Jayanti Messages, Sambhaji Maharaj Jayanti Wishes, छत्रपति संभाजी महाराज जयंती 2020, संभाजी महाराज जयंती, संभाजी महाराज जयंती 2020, संभाजी महाराज जयंती इमेजिस, संभाजी महाराज जयंती की बधाई, संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं, संभाजी महाराज जयंती मैसेज, संभाजी

ऐसा कहा जाता है कि संभाजी को बहुत कम उम्र से ही राजनीति की गहरी समझ थी, जब वह केवल 9 साल के थे तभी उन्हें एक समझौते के तहत राजपूत राजा जयसिंह के यहां बंदी की तरह रहना पड़ा था। जब वो पिता के निधन के बाद सत्ता में आए तभी से उन्होंने मुगलों से बैर लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने बुरहानपुर पर हमला कर मुगल सेना को हरा दिया। महज 32 साल की उम्र में ही मुगल बादशाह औरंगजेब ने उनकी हत्या करवा दी थी।

बता दें संभाजी महाराज बचपन से ही क्रांतिकारी थे। जब अप्रैल 1680 में शिवाजी महाराज का निधन हुआ तब उनके दूसरे बेटे राजाराम को सिंहासन पर बिठाया गया। महाराष्ट्र राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह उनके बेटे संभाजी महाराज की जयंती भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस खास दिन पर आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश दे सकते हैं। आप चाहें तो इन शुभकामना संदेशों को अपने मोबाइल के स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

  • शौर्य और पराक्रम के प्रतीक, धर्मनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्त्रोत छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती की शुभकामनाएं
  • छत्रपति संभाजी महाराज जयंती की शुभकामनाएं
  • छत्रपति संभाजी महाराज जयंती की हार्दिक बधाई
  • संभाजी महाराज जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं
  • संभाजी महाराज जयंती की बहुत-बहुत बधाई
  • हैप्पी छत्रपति संभाजी महाराज जयंती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+