किसिंग सीन और बिकिनी फोटो को लेकर ट्रोल हुईं नागार्जुन की बहू, बोलीं- 'इसलिए कर रहे हैं टारगेट'

तमिल और तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी की हाल ही में आई फिल्म 'रंगस्थलम' हिट रही। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट राम चरण थे, जिनके साथ किए गए एक किसिंग सीन के कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

Samantha Akkineni

नई दिल्ली। तमिल और तेलुगू फिल्मों की एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी की हाल ही में आई फिल्म 'रंगस्थलम' हिट रही। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट राम चरण थे, जिनके साथ किए गए एक किसिंग सीन के कारण उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। समांथा ने फिल्म में राम चरण के गाल पर किस किया था, जिसके बाद पूरी ट्रोल पुलिस उनके पीछे पड़ गई थी। बिना वजह ट्रोल हुए जाने पर समांथा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

'वो एक छोटी सी किस थी, न की लिप-लॉक'

'वो एक छोटी सी किस थी, न की लिप-लॉक'

डेक्कन क्रॉनिकल को दिए इंटरव्यू में समांथा ने कहा कि उन्हें इसलिए टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि वो शादीशुदा और एक महिला हैं। 'रंगस्थलम' फिल्म के किसिंग सीन पर समांथा ने कहा, 'वो पर गाल पर एक छोटी सी किस थी, न की लिप-लॉक। मैं जानती हूं कि लोग इसके लिए मेरी बेज्जती कर रहे हैं कि शादी के बाद मैं ऐसा कैसे कर सकती हूं। अगर शादीशुदा पुरुष स्टार्स ऐसा करें, तो क्या वो ऐसे सवाल पूछेंगे? मैं क्यों? क्योंकि मैं एक महिला हूं।'

बिकिनी को लेकर भी ट्रोल हुईं थीं समांथा

बिकिनी को लेकर भी ट्रोल हुईं थीं समांथा

कुछ वक्त पहले जब समांथा ने बीच किनारे अपनी बिकिनी में फोटो शेयर की थी, तब भी उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। समांथा को इसलिए ट्रोल किया गया था कि वो शादीशुदा हो कर ऐसी तस्वीरें क्यों डाल रही हैं। इसपर समांथा ने कहा, 'मैं ऐसी तस्वीरें अटेंशन पाने के लिए नहीं करती हूं! लेकिन कौन मुझे बताएगा कि मैं कौन सी तस्वीरें पोस्ट करुं? बस क्योंकि मैं शादीशुदा हूं, वो मुझे ट्रोल करेंगे?' समांथा ने आगे कहा कि किसी को उन्हें ये बताने की जरूरत नहीं है कि उन्हें अपनी जिंदगी कैसे जीनी है।

'ससुर नागार्जुन हैं काफी सपोर्टिव'

'ससुर नागार्जुन हैं काफी सपोर्टिव'

समांथा ने बताया कि इस मामले में उनका परिवार काफी सपोर्टिव है, खासकर उनके ससुल नागार्जुन। उन्होंने कहा कि उनके कारण ही वो फिल्म सेट पर आराम से काम कर पाती हैं। बता दें कि समांथा मशहूर एक्टर नागार्जुन की बहू हैं। उन्होंने नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से पिछले साल गोवा में शादी की थी। दोनों ने हिंदु रीति-रिवाज से 6 अक्टूबर को और क्रिश्चियन रिवाज से 7 अक्टूबर को शादी की थी।

ये भी पढ़ें: कुवैत में बॉलीवुड सिंगर अदनान सामी के स्टाफ को कहा- 'भारतीय कुत्ते', सुषमा स्वराज ने लिया एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+