थलाइवी का ट्रेलर देख साउथ की 'क्वीन' ने कंगना रनौत की जमकर की तारीफ, जानिए क्या कहा
मुंबई: कंगना रनौत की आने वाली फिल्म थलाइवी का ट्रेलर ने जमकर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में कंगना रनौत ने जो अभिनय किया है। उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। कंगना रनौत के अभिनय की पहले एक्ट्रेस जूही चावला ने जमकर तारीफ की थी इसके बाद अब साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी जिन्हें साउथ की क्ववीन भी कहा जाता है उन्होंने थलाइवी में कंगना रनौत के अभिनय की जमकर तारीफ की है।

वो हमारी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं
थलाइवी फिल्म का ट्रेलर मंगलवार को कंगना रनौत के 34 वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया। इससे पहले सामंथा अक्किनेनी ने मणिकर्णिका में भी कंगना रनौत के काम की प्रशंसा की थी। थलाइवी में कंगना रनौत की एक्टिंग देखने के बाद सामंथा अक्किनेनी ने कंगना रनौत के लिए कहा वो हमारी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं।

सामंथा कंगना रनौत के अभिनय की हुई दीवानी
सामंथा ने ट्वीट करते हुए लिखा कंगना रनौत आप बहादुर, सबसे साहसी और निर्विवाद रूप से हमारी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म के निर्देशक की जमकर तारीफ की। उन्होंने आगे लिखा थलाइवी का थिएटर में कंगना रनौत की इस एक्टिंग का जादू को देखने के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते।

जूही चावला ने भी कंगना की थी जमकर तारीफ
बता दें थलाइवी फिल्म में दिवंगत अभिनेता-राजनीतिज्ञ जयललिता की बॉयोपिक है। थलाइवी के ट्रेलर ने जे जयललिता के सिनेमा के साथ-साथ उनके राजनीतिक जीवन के विभिन्न चरणों को फिल्माया गया है। सामंथा अकेली नहीं थी जिसने कंगना की तारीफ की। अभिनेत्री जूही चावला ने भी ट्वीट किया था: "" कंगना आप एक आकर्षक अभिनेत्री हैं ... .. एक पागल, निडर, अस्थिर, प्रतिभाशाली लड़की .. !!!!! बहुत बहुत शुभकामनाएं ..!!! आप एक सकारात्मक दिशा में अपनी असीम क्रिएटिव क्षमता का उपयोग कर सकते हैं .. !!! जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"
मणिकर्णिका में कंगना के अभिनय की भी सामंथा ने की थी तारीफ
सामंथा इससे पहले भी कंगना के काम की तारीफ कर चुकी हैं। 2019 में मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी देखने के बाद, सामंथा ने लिखा था: "दो दिन हो गए हैं और मैं अपने प्रदर्शन को अपने दिमाग से नहीं निकाल सकी।
हिंदी और तमिल में थलाइवी का ट्रेलर हुआ रिलीज
बता दें थलाइवी का ट्रेलर हिंदी के अलावा तमिल में भी रिलीज हुआ है। मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोलते हुए, कंगना ने फिल्म निर्देशक विजय के बारे में मज़ाक किया, जिन्होंने उन्हें तमिल लहजे में शुरू में अस्वीकार कर दिया था। कंगना ने बताया कि "मेरा उच्चारण कहीं भी सही होने के करीब नहीं है। तमिल विशेष रूप से संस्कृत की तरह बहुत मुश्किल है। मैंने अब फिल्म की है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अपने उच्चारण को ठीक कर पाई हूं। वह अभी भी ऑडिशन दे रहे थे और उन्होंने मुझे बताया कि मुझे एक क्रिस्टल स्पष्ट लहजे में मिला है, जिसकी मुझे हैदराबाद में तलाश थी।












Click it and Unblock the Notifications