शिवराज से 'बदला' लेने के लिए सपा का टिकट छोड़ कांग्रेस कैंप में गए अर्जुन
भोपाल। समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए छह उम्मीदवारों की सूची हाल में जारी की। इस सूची में 34 साल के युवा नेता अर्जुन आर्य का भी नाम शामिल किया गया, लेकिन टिकट मिलने के बाद अर्जुन ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अर्जुन आर्य को बुधनी विधानसभा सीट पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ टिकट दिया गया, लेकिन अर्जुन आर्य का कहना है कि टिकट देने से पहले पार्टी ने उनको भरोसे में नहीं लिया। अर्जुन आर्य अब पाला बदलते दिखाई दे रहे हैं, वह कह रहे हैं कि उन्हें सीएम शिवराज के खिलाफ चुनाव लड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि सीएम शिवराज के अन्याय का अंत करने के लिए हमें कांग्रेस पार्टी जैसे नेतृत्व की जरूरत है।'













Click it and Unblock the Notifications