लोकसभा चुनाव 2019: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, इन्हें मिला टिकट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी की है। लिस्ट में सिर्फ तीन उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची में समाजवादी पार्टी ने एटा सीट पर देंवेंद्र यादव को और फैजाबाद सीट पर आनंद सेन को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने दो नामों की घोषणा की थी। जिसमें पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ से और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खान को रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरा गया है।

samajwadi party releases list of candidates for lok sabha elections 2019

मंगलवार शाम समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की एटा, पीलीभीत, फैजाबाद लोकसभा से अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इसमें एटा से देवेन्द्र यादव, पीलीभीत से हेमराज वर्मा को दिया गया था। हेमराज वर्मा पूर्व राज्यमंत्री रह चुके हैं। वहींं पार्टी ने फैजाबाद से आनंदसेन यादव को प्रत्याशी बनाया है। आनंदसेन यादव पूर्व सांसद मित्रसेन यादव के बेटे हैं और मिल्कीपुर से विधायक रह चुके हैं।

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। लिस्ट में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत 40 प्रचारकों के नाम शामिल हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में समजावादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं है। लिस्ट में अखिलेश यादव के अलावा रामगोपाल यादव, आजम खान, जया बच्चन, डिंपल यादव और राजेंद्र चौधरी राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, जावेद अली खां, विशम्भर प्रसाद निषाद, सुरेंद्र नागर, तेज प्रताप यादव, नरेश उत्तम पटेल, मौलाना यासीन अली उस्मानी, मनोज पारस, महबूब अली और शाहिद मंजूर को भी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+