'अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना' सपा नेता की अपील पर संबित पात्रा का पलटवार, कहा-अगर बीजेपी नेता बोले तो...

लखनऊ, 6 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ गए हैं, जिस वजह से नेताओं की ऊटपटांग बयानबाजी भी शुरू हो गई है। हाल ही में मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन ने एक शादी समारोह में शिरकत की। वहां पर उन्होंने अल्लाह का वास्ता देकर मुसलमानों से एक अपील की। जिस पर बहस छिड़ गई है। सोमवार को इस मामले में ट्वीट कर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी सांसद हसन और विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

Samajwadi Party

जेल में बंद आजम खान के करीबी डॉ. हसन ने कहा कि अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना। अगर बीजेपी दोबारा उत्तर प्रदेश की सत्ता में आ गई, तो फिर कॉमन सिविल कोड आएगा। जिसके बाद मुसलमानों को कई विशेष अधिकारों से वंचित होना पड़ेगा। इसके अलावा हम लोग आगे दूसरी शादी भी नहीं कर पाएंगे। अगर आपको दूसरी शादी करनी है, तो किसी भी कीमत पर बीजेपी को ना जीतने देना।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने देश के अंदरूनी हालात बहुत ज्यादा खराब कर दिए हैं, जिसका असर अभी नहीं बल्कि 10 साल बाद देखने को मिलेगा। कॉमन सिविल कोड के अलावा मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी नहीं बचेगा। वहीं जो मुस्लिमों के लिए खुले शैक्षणिक संस्थान हैं, उनका माइनॉरिटी स्टेट्स भी बीजेपी खत्म कर देगी। ऐसे में सभी को एक लक्ष्य लेकर चलना है कि बीजेपी को हराना है।

पात्रा ने कही ये बात
वहीं सांसद का वीडियो ट्वीट कर संबित पात्रा ने लिखा कि "चुनाव आ रहा है, अल्लाह के वास्ते बंट मत जाना .." समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन कह रहें है। अगर यही बात कोई बीजेपी सांसद हिंदुओं के लिए कह दे, तो उसे अंग्रेजी में "Polarisation" और "Islamophobia" कह बवाल काट देते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+