Video: सपा नेता की धमकी, कश्मीर की तरह यूपी से भी भगा देंगे

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश से रोज़ाना गुंडागर्दी और आपराधिक वारदातों का सामने आना आम सी बात हो गई है। लचर पुलिस व्यवस्था और सपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से आम आदमी के साथ सरकारी अधिकारी भी परेशान हैं।

बिजनौर में एक ऐसी ही वीडियो सामने आई है, जहां राजीव कुमार यादव नाम का एक शख़्स सरकारी अधिकारी को सरेआम धमकाते हुए दिखाई दे रहा है।

ख़बरों के मुताबिक राजीव कुमार यादव खुद को सपा और सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी समाजवादी पार्टी का कथित नेता होने का दावा कर रहा है।

Samajwadi party leader rajeev yadav

सोशल मीडिया ख़ासकर ट्विवटर पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कश्मीर की तरह पंडितों को UP से भगाएंगे

वीडियो में राजीव कुमार यादव सरकारी अधिकारी से बहस करते दिखाई दे रहा है। राजीव बहस के दौरान कहता है कि उत्तर प्रदेश यादवों का देश है और पंडितों को यहां से जाना होगा।

आगे बहस तल्ख हो जाती है और समाजवादी पार्टी का ये कथित नेता कहता है कि जैसे कश्मीर से पंडितों को निकाला है, ऐसे ही यूपी से भी निकाला जाएगा।

अहमदाबाद जाकर रहें पंडित!

वीडियो के मुताबिक बहस के दौरान जब सरकारी अधिकारी समाजवादी पार्टी के इस कथित नेता से पूछता है कि आखिर पंडित कहां जाएंगे तो जवाब मिलता है कि वो मोदी के अहमदाबाद में जाकर रहें।

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी का नेता ब्राह्मणों पर घूस लेने का आरोप भी लगा रहा है।

अखिलेश सरकार पर भारी पड़ सकता है बयान!

उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले ऐसे बयान प्रदेश की समाजवादी पार्टी के लिए भारी पड़ सकते हैं। कई बार मुखिया मुलायम सिंह की डांट के बाद भी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता विवादित बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

आगामी चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश इस वक्त राजनीतिक जंग का मैदान बना हुआ है और सारी पार्टियां अपने-अपने फायदे के मुताबिक मुद्दों को उछालने से नहीं चूक रही हैं।

सोशल मीडिया पर मिल रही हैं तल्ख़ टिप्पणियां!

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स जमकर समाजवादी पार्टी के इस नेता पर भड़ास निकाल रहे हैं।

सपा इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के निशाने पर है। कोई इस कथित सपा नेता को कश्मीर पर दिए बयान को लेकर कोस रहा है तो कोई पार्टी पर ख़ास जाति को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+