सपा के पूर्व सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के दो पूर्व सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार को बीजेपी दफ्तर में वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में संजय सेठ और सुरेंद्र नागर ने बीजेपी का दामन थाम लिया। संजय सेठ और सुरेंद्र नागर ने पिछले दिनों ही समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दिया था। पिछले कुछ समय में नीरज शेखर को लेकर अब तक तीन नेताओं ने सपा का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है।

samajwadi party former rajya sabha mp sanjay seth and surendra nagar join bjp

इन दोनों नेताओं के इस्तीफे के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। संजय सेठ को यादव परिवार, खासकर अखिलेश यादव का काफी करीबी माना जाता रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक तीन राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन दो नेताओं से पहले नीरज शेखर ने भी पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था।

बीजेपी ने यूपी की एक सीट पर होने वाले राज्यसभा उपचुनाव में नीरज शेखर को उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है। नीरज शेखर सपा के टिकट पर बलिया लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 के चुनाव में उनको बीजेपी नेता भरत सिंह ने हराया था। हालांकि, नीरज शेखर को सपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में टिकट ना देकर सनातन पांंडेय को उम्मीदवार बनाया लेकिन वे बीजेपी के उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त से हार गए थे।

वहीं, लोकसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से नाराज नीरज शेखर ने पार्टी छोड़ दी। नीरज तब सपा के कोटे से राज्यसभा के सांसद थे। वहीं, संजय सेठ की बात करें तो अभी उनका कार्यकाल साल 2022 तक था। अब संजय सेठ के साथ सुरेंद्र नागर ने भी सपा का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+