'मांगों को स्वीकार कीजिये, उनसे वार्ता करनी चाहिए', किसानों के दिल्ली कूच पर बोले सपा सांसद राम गोपाल यादव
Delhi Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में पंजाब के किसान 6 दिसंबर (शुक्रवार) को दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं। किसानों का पहला जत्था पटियाला-अंबाला सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर पर एकत्र होने लगा है। हालांकि, हरियाणा सरकार ने किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है और उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति देने के लिए तैयार नहीं है।
Recommended Video
इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा है, "सरकार को किसानों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए और उनसे वार्ता करनी चाहिए। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं।"

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। तीन दिन पहले उन्होंने कहा था कि "एक कृषि प्रधान देश में किसानों का आंदोलित होना सरकार की सबसे बड़ी विफलता है।" उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है, झूठे वादे किए और छल किया है।
पंजाब के किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार, हरियाणा सरकार ने कड़ी सुरक्षा बढ़ाई
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में पंजाब के किसान आज 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करने के लिए तैयार हैं। किसान शंभू बॉर्डर पर जुटने लगे हैं, लेकिन हरियाणा सरकार उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए तैयार नहीं है। हरियाणा ने शंभू और जींद के खनौरी बार्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है, और जींद, सिरसा, कुरुक्षेत्र सहित अन्य सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी है।
दिल्ली पुलिस ने भी टीकरी बार्डर को सील करना शुरू कर दिया है। ट्रकों में लोहे के बैरिकेड और सीमेंट के बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, प्लास्टिक के कट्टों में मिट्टी भरकर बार्डर पर लाए जा रहे हैं।
हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने किसान नेताओं से अपील की है कि वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी के सामने अपनी बात रखें, ताकि कोई समाधान निकल सके। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में किसानों को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि कमेटी की रिपोर्ट पर ही आगे की नीति तय की जाएगी।
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट और प्रशासन की तैयारियां
खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को पैदल मार्च की अनुमति दी गई, तो वे उग्र हो सकते हैं, और हरियाणा में रोकने पर कई स्थानों पर पक्के धरने लग सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरी स्थिति पर नजर रखी हुई है, और पंजाब से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। ट्रैक्टरों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें CG: विष्णुदेव साय कैबिनेट का निर्णय,54 राजनीतिक मामले होंगे वापस, पढ़िए 9 अहम फैसले
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला












Click it and Unblock the Notifications