केसों के निपटारे के लिए सुबह 3.30 बजे तक कोर्ट में बैठे रहे जज

मुंबईः बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस एसजे कथावाला ने एक नई मिसाल कायम की। पुराने मामलों के निपटारे के लिए अदालत में जस्टिस एसजे कथावाला सुबह 3.30 बजे तक काम करते रहे। शायद ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी जज ने ऐसा किया हो। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से जस्टिस एसजे कथावाला आधी रात तक काम किया। पांच मई से कोर्ट की छुट्टियां होने वाली थी। इसलिए वो कोशिश कर रहे थे कि सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटा लिया जाए।

 salute justice works in court till 3.30 am to clear the case

बॉम्बे हाईकोर्ट के कोर्टरूम नंबर-20 में जस्टिस कथावाला पिछले एक सप्ताह से आधी रात तक करते रहे हैं। लेकिन शुक्रवार वो 3.30 बजे तक काम करते रहे। शुक्रवार को कथावला ने 135 से ज्यादा मामलों की सुनवाई की, इनमें से 70 अनिवार्य थे।

जस्टिस कथावाला के काम के बारे बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील हिरेन कमोद का कहना है कि, 'जस्टिस एसजे कथावाला की काम के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण सहारहनीय है। मैं सुबह साढ़े तीन बजे कोर्ट से निकलने वाले आखिरी तीन लोगों में से एक था। कोर्ट वकीलों, कर्मचारियों और कई वादियों से भरा हुआ था। मामलों को अर्जेंट बेसिस पर निपटाया जा रहा था। इसलिए किसी ने शिकायत नहीं की।'

यह भी पढ़ें- एक रात के लिए दुल्हन बनते हैं किन्नर, जानिए फिर क्यों हो जाते हैं विधवा

बता दें, जस्टिस एसजे कथावाल ने साल 2009 में हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में शपथ ली थी और जुलाई 2001 में कोर्ट में स्थायी जज के रूप में नियुक्त हुए थे। काम के प्रति उनके लगाव की ज्यादातर लोग तारीफ करते हैं। हालांकि, कई लोग उनकी आलोचना भी करते हैं।

यह भी पढ़ें- हर दो दिन में होती है एक पति की पिटाई, जानिए कौनसा है ये शहर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+