AIMPLB के पूर्व सदस्य मौलाना नदवी ने कहा- राम मंदिर के लिए पीएम मोदी की टीम ने किया संपर्क

AIMPLB के पूर्व सदस्य मौलाना नदवी ने कहा-

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व सदस्य मौलाना नदवी ने कहा है कि उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम ने संपर्क किया था। नदवी ने कहा कि राम मंदिर उसी जगह बनेगा और सभी अंतिम हल तक पहुंचेंगे। नदवी ने कहा मैं दोनों समुदायों की ओर से अयोध्या विवाद का हल निकालने की कोशिश कर रहा हूं। कुछ लोग हैं जो नहीं चाहते कि कुछ अच्छा हो। उन्होंने कहा कि कट्टरवादी लोग उन पर निशाना साध रहे हैं। गौरतलब है कि श्री श्री रविशंकर से मुलाकात के दौरान बाबरी मस्जिद स्थानांतरित किये जाने पर सहमति जताने के बाद उलेमा व अवाम के निशाने पर आए आॅल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य मौलाना सलमान नदवी को हैदराबाद में चल रही बोर्ड बैठक में कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। बोर्ड के पदाधिकारियों ने मौलाना नदवी के खिलाफ कार्रवाई का मत बनाते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

AIMPLB के पूर्व सदस्य मौलाना नदवी ने कहा- राम मंदिर के लिए पीएम मोदी की टीम ने किया संपर्क

शुक्रवार से हैदराबाद में शुरू हुए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के 26वें जलसा तहफ्फजु शरीयत (शरीयत की हिफाजत) के तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले चरण में मौलाना सलमान नदवी शामिल हुए लेकिन उन्हें अपने बाबरी मस्जिद से संबंधित बयान के लिए बोर्ड सदस्यों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

बोर्ड में हो रही फजीहत के चलते मौलाना नदवी ने बैठक से किनारा कर लिया और शनिवार को हुई दूसरे चरण की बैठक में भाग नहीं लिया। इसके बाद बोर्ड ने नदवी को निकाल दिया। अपने निष्कासन के बाद नदवी ने कहा कि वो खुद ही बोर्ड से अलग हुए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड पर कट्टरपंथियों का कब्जा हो गया है। वो मंदिर के मामले में झगड़े लड़ाई के पक्षधर नहीं है। नदवी ने कहा कि वो चाहते हैं कि मस्जिद को शिफ्ट कर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+