सलमान ने किया मोदी पर अटैक, कहा नर्सरी में अच्छे नबंर लाने से कोई डॉक्टर नहीं बन जाता

खुर्शीद ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट के समन भेजने से इनकार करने पर मोदी इस तरह बर्ताव कर रहे हैं जैसे किसी बच्चे को नर्सरी में अच्छे नंबर मिल गए हों और वह पीएचडी की डिग्री लिए घूम रहा हो। उन्होंने कहा कि नर्सरी में अच्छे नबंर लाने से कोई डॉक्टर नहीं बन जाता है। मोदी की तुलना एक बच्चे से करते हुए खुर्शीद ने कहा कि एक सेशन कोर्ट के समन भेजने से इनकार करने पर मोदी इस तरह बर्ताव कर रहे हैं जैसे एक नर्सरी के बच्चे को अच्छे नंबर मिल गए हों।
खुर्शीद ने टिप्प्णी करते हुए कहा कि मोदी को केवल नर्सरी में अच्छे नंबर मिले हैं और वह खुद को पीएचडी डिग्री धारक की तरह पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह किस्सा अभी आगे भी चलेगा और पिक्चर अभी बाकी है।
सलमान खुर्शीद के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा विरोध किया है। खुर्शीद के बयान की निंदा करते हुए बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सलमान खुर्शीद अपनी हार को देखते हुए रोज अपना आपा खो बैठते हैं।












Click it and Unblock the Notifications