मोदी पर मनमोहन के बयान पर खुर्शीद ने दिया साथ, कहा कांग्रेस की भी यही सोच

पीएम के इस बयान पर विपक्ष ने हमला शुरु कर दिया। मोदी पर दागे गए तीर का जवाब देने के लिए भाजपा ने सेना तौयार कर दी। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी जैसे दिग्गज मोदी के खिलाफ पीएम की बयानबाजी का जवाब देने के लिए जुटे।
कांग्रेस की तरफ से केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पीएम का साथ दिया और कहा कि मनमोहन सिंह सौम्य पुरूष और उत्कृष्ट अर्थशास्त्री हैं और नरेंद्र मोदी के बारे में उनकी टिप्पणी बिल्कुल वैसी ही है जैसा कांग्रेस महसूस करती है। खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री के प्रति आभारी हैं कि एक अखिल भारतीय मंच पर उन्होंने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में वह बात रखी जो भारत भर में कांग्रेस के सदस्य महसूस कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए खुर्शीद ने कहा कि कठिन दौर में एक उल्लेखनीय व्यक्ति, सौम्य व्यक्ति और वास्तव में एक उत्कृष्ट अर्थवेत्ता के साथ सेवा करके हमें अनोखा विशेषाधिकार और सम्मान हमे मिला है।












Click it and Unblock the Notifications