सलमान और आसाराम को एक जैसी बीमारी, जानें क्या हैं इस 'सुसाइडल बीमारी' के लक्षण
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान एक बार फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। 20 साल पुराने काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को 5 साल कैद की सजा सुनाई गई है। आज सेशन कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी है, जिसकी वजह से उन्हें कम से कम आज की रात जोधपुर के जेल में बितानी पड़ेगी। सलमान को यहां उसी बैरक में रखा जाएगा, जहां रेप के आरोपी आसाराम कैद हैं। आसाराम और सलमान के बीच सिर्फ इतना ही नहीं एक और कनेक्शन भी है।

सलमान और आसाराम के बीच कनेक्शन
दरअसल सलमान खान एक अजीब बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी को ट्रिगेमिनल न्यूराल्जिया कहा जाता है। ये बीमारी इतनी खतरनाक है कि इसे लोग सुसाइडल बीमारी भी कहते हैं। इस बीमारी की वजह से इतना तेज दर्ज होता है कि मरीज को आत्महत्या का विचार आने लगता है। आपको बता दें कि छात्रा से रेप के आरोपी आसाराम को भी यही बीमारी है। आसाराम भी चेहरे से जुड़ी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

क्या है सुसाइडल बीमारी
ट्रिगेमिनल न्यूराल्जिया बीमारी से जूझ रहे सलमान खान ने खुद इस बारे में बताया था कि उन्हें फेसियल डिस्ऑर्डर है। इस बीमारी की वजह से मरीज के चेहरे में तेज दर्द रहता है। अचानक झनझनाहट शुरू हो जाती है। इस न्यूरोलॉजीकल बीमारी से जूझ रहा शख्स तेज दर्द के कारण आत्महत्या करने की सोचने लगता है।

ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया खतरनाक बीमारी
ट्राइजेमिनल न्यूरालजिया एक क्रॉनिक पेन कंडीशन है, जिसमें मरीज के सिर में मौजूद ट्राइजेमिनल नर्व प्रभावित होती है, इस बीमारी की वजह से मरीज को अचानक तेज दर्द होने लगता है। दर्द के साथ-साथ तेज जलन होने लगती है। ये दर्द और जलन कुछ सेकेंड से लेकर दो मिनट तक हो सकते है। कई बार चेहरे के दोनों तरफ या फिर किसी एक हिस्से में ये दर्द शुरू हो जाता है।

एक ही बैरक में सलमान खान-आसाराम
आपको बता दें कि रेप आरोपी आसाराम भी इसी बीमारी से जूझ रहे हैं। आसाराम ने जमानत के लिए इसी बीमारी का जिक्र किया था और सर्जरी का बहाना बनाया था, लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने साफ कर दिया था कि उनकी इस बीमारी का इलाज दवाइयों से हो सकता है। ऐसे में उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। अब जेल में सलमान खान को आसाराम के साथ बैरक नंबर 2 में रखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications