जेल में आसाराम से सलमान खान ने किया वादा- छोड़ दूंगा सिगरेट और कम कर दूंगा कॉफी पीना
जोधपुर। काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जोधपुर के सेशन कोर्ट ने जमानत दे दी है। सलमान खान को 50-50 हजार के दो मुचलकों की शर्त पर कोर्ट ने जमानत दी है। आपको बता दें कि सलमान खान जेल की बैरक नंबर दो में बंद थे। यौन उत्पीड़न के आरोप में सजा काट रहे आसाराम भी इसी बैरक में बंद हैं। सलमान को जमानत मिलने के बाद आसाराम बापू ने कहा कि जेल में उनकी बात सलमान खान से हुई थी।

आसाराम ने दावा किया कि सलमान ने उनसे वादा किया है कि वो सिगरेट छोड़ देंगे। इतना ही नहीं आसाराम ने यह भी कहा कि सलमान खान ने उनसे कहा है कि को कॉफी पीना भी कम कर देंगे। उल्लेखनीय है कि बता दें कि सलमान खान आज शाम 6:30 बजे तक जेल रिहा हो सकते हैं। उनको मुंबई ले जाने के लिए करीब 5:10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन लैंड कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications