Filmfare पर विवाद के बीच सलमान खान का वीडियो वायरल, बोले- ऐसे स्टुपिड अवॉर्ड लेने नहीं जाऊंगा

नई दिल्ली। हाल ही में घोषित हुए Filmfare अवॉर्ड को लेकर काफी विवाद चल रहा है। एक ही फिल्म को अधिक पुरस्कार दिए जाने और योग्य उम्मीदवारों के अपमान को लेकर इसकी आलोचना हो रही है। इस बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान पुरस्कारों के बारे में भलाबुरा कहते दिख रहे हैं, वह कहते हैं कि मैं फिल्मफेयर पुरस्कार लेने नहीं जाऊंगा।

'किसी स्टुपिड पुरस्कार को लेने नहीं जाऊंगा'

'किसी स्टुपिड पुरस्कार को लेने नहीं जाऊंगा'

इस वायरल वीडियो में सलमान खान कहते हैं, 'मुझे लगता है कि जिन लोगों को खुद पर विश्वास नहीं है, वही पुरस्कार लेने जाते हैं। मैं फिल्मफेयर या ऐसे किसी स्टुपिड पुरस्कार को लेने नहीं जाऊंगा। अगर राष्ट्रीय अवॉर्ड मिले तो वो गौरव की बात है। तब मैं जाऊंगा और पुरस्कार लूंगा।' सलमान ने कहा, 'मैग्जीन हमारे बल पर चल रही हैं। आपके इंटरव्यू पर और स्टार्स के इंटरव्यू पर जो मैग्जीन चल रही हैं, वो आपको बुलाते हैं और बोलते हैं कि वो आपको पुरस्कार देने जा रहे हैं।'

'हम बेवकूफ हैं... सूट-बूट पहनके बैठे हैं'

सलमान आगे कहते हैं, 'आप जाते हैं और फरफॉर्म करते हैं। तब वो इसे पान पराग और मणिकचंद को भेज देते हैं, और हम बेवकूफ हैं... सूट-बूट पहनके बैठे हैं और पुरस्कार ले रहे हैं। यह ऐसा है कि कल मेरा ड्राइवर, स्पॉटबॉय या मेरा मेकअप मैन कहेगा, आज हम आपको पुरस्कार देते हैं। यह मूर्खता है।' बता दें सलमान का वीडियो तब ऑनलाइन वायरल होना शुरू हुआ, जब ट्विटर पर हैशटैग #BoycottFilmfare ट्रेंड करने लगा। इस साल जोया अख्तर की गली बॉय को विभिन्न श्रेणियों में 13 पुरस्कार मिले हैं। जो ऐसे शो के इतिहास में किसी फिल्म को मिले सबसे ज्यादा पुरस्कार हैं।

सलमान के वीडियो पर क्या कहते हैं लोग?

सलमान के वीडियो पर क्या कहते हैं लोग?

सलमान के वीडियो पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक शख्स ने कहा, 'ये बात सलमान खान, परफॉर्मेंस खान्स के गानों पर करेंगे और अवॉर्ड अक्षय रणवीर को देंगे।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'फिर जाके क्यों नाचते हो।' एक शख्स ने सलमान की आलोचना करते हुए कहा, 'लेकिन पुरस्कार के लिए एक्टिंग भी आना चाहिए ना। तुम्हें पुरस्कार मिले और तुम ना लो तो ये अच्छा है। और पुरस्कार ही ना दे तो ऐसा बोलना पड़ता है। इज्जत का सवाल है।'

फिल्म गली बॉय ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म गली बॉय ने बनाया रिकॉर्ड

आलिया ने गली बॉय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। फिल्म ने सभी 13 नॉमिनेटेड श्रेणी में जीत हासिल की है, जोकि एक नया रिकॉर्ड है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार रणवीर सिंह को मिला है। सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेता का पुरस्कार सिद्धांत चतुर्वेदी को मिला है। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग अभिनेत्री का पुरस्कार अमृता सुभाष को दिया गया है। वहीं अनन्या पांडे को स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का पुरस्कार मिला है, जिसकी भी आलोचना हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+