विवादों के बीच इस वजह से अब Bigg Boss से अलग हो सकते हैं सलमान खान

नई दिल्ली। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का 13 सीजन खत्म हो गया। इस बार का सीजन कई तरह के विवादों से जुड़ा रहा। बिग बॉस सीजन 13 के विनर का खिताब टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को मिला, लेकिन उनकी जीत पर सवाल उठ रहे हैं। सिद्धार्ध शुक्ला की जीत के बाद से ही बिग बॉस पर भेदभाव का आरोप लग रहा है और लोग आरोप लगा रहे हैं कि बिग बॉस का इस बार का सीजन शुरू से ही भेदभावपूर्ण रहा है, इसी वजह से सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता घोषित किया गया है। यहां तक कि रिपोर्ट के अनुसार शो के होस्ट सलमान खान भी शो के विनर को लेकर नाखुश हैं।

भेदभाव का आरोप

भेदभाव का आरोप

जैसे ही इस बार बिग बॉस के विजेता के नाम का ऐलान हुआ, कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस की आलोचना शुरू कर दी और उन्होंने बिग बॉस पर भेदभाव का आरोप लगाया। लोगों ने आरोप लगाया कि बिग बॉस का यह सीजन शुरुआत से ही भेदभावपूर्ण रहा है, यहां तक कि विजेता के नाम में भी भेदभाव किया गया। ऐसा ना सिर्फ दर्शकों बल्कि कई सेलेब ने भी कहा है। उन्होंने शो के विजेता को लेकर सवाल खड़ा किया। इन तमाम लोगों की लिस्ट में भी शो के होस्ट सलमान खान भी शामिल हो गए हैं।

शो का हिस्सा नहीं रहेंगे

शो का हिस्सा नहीं रहेंगे

ताजा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शो के इस बार के विजेता के बाद सलमान खान बिग बॉस से अब अलग हो सकते हैं। माना जा रहा है कि सलमान खान अब अगले सीजन को होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान ने फैसला लिया है कि वह शो के होस्ट के पद से हट रहे हैं और आने वाले सीजन में वह शो को होस्ट नहीं करेंगे। सलमान खान ने यह फैसला सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बॉस के इस सीजन का विजेता बनाए जाने की वजह से लिया है। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान सिद्धार्थ शुक्ला की जीत से खुश नहीं हैं।

सलमान ने पहले भी जाहिर की थी नाराजगी

सलमान ने पहले भी जाहिर की थी नाराजगी

जानकारी के अनुसार सलमान खान ने शो के निर्माताओं से फिनाले के पहले वीकेंड में वीकेंड का वार के एपिसोड में अपनी चिंता जाहिर की थी। सलमान खान ने मेकर्स से कहा था कि शो भेदभावपूर्ण है, यही नहीं वह इस बात से भी नाराज थे कि मेकर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता घोषित करने का फैसला लिया। रिपोर्ट के अनुसार यह एक बड़ी वजह है कि सलमान खान बिग बॉस से अलग हो सकते हैं। उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स को साफ कर दिया है कि वह अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगे।

पहले भी आ चुकी हैं इस तरह की खबरें

पहले भी आ चुकी हैं इस तरह की खबरें

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की खबर सामने आई है कि सलमान खान बिग बॉस से अलग हो सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह की अफवाह सामने आ चुकी है कि सलमान खान बिग बॉस से अलग हो सकते हैं। बता दें कि मौजूदा बिग बॉस 13 सीजन को 5 हफ्तों के लिए आगे बढ़ाया गया था। इस शो को दो हफ्ते के लिए और आगे बढ़ाया जाना था, लेकिन सलमान खान की व्यस्तता की वजह से इसे खत्म करना पड़ा। हालांकि अभी तक इस बात की किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि सलमान खान बिग बॉस के अगले सीजन का हिस्सा नहीं होंगे, ऐसे में दर्शकों और बिग बॉस के फैंस के भीतर अभी भी इस बात की उम्मीद है कि सलमान खान शो से जुड़े रहेंगे।

आसिम ने तोड़ी चुप्पी

आसिम ने तोड़ी चुप्पी

वहीं इन तमाम आरोपों के बीच बिग बॉस के इस सीजन के उपविजेता आसिम रियाज ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि कुछ भी ऐसा नहीं है, फिक्स कुछ भी नहीं होता...दर्शकों के प्यार की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं और वो (सिद्धार्थ) भी जीता है, इसलिए फिक्स कुछ नहीं है...यही सच है, जो है सामने है।आसिम रियाज ने स्पष्ट कर दिया कि शो को लेकर जो शक जताया जा रहा है वो पूरी तरह से गलत और बुनियाद है। मालूम हो कि बिग बॉस 13 के फिक्स होने की अफवाह को तब हवा मिली जब कलर्स टीवी की एक कर्मचारी फेरिहा ने ट्विटर पर दावा किया कि वह चैनल को इसलिए छोड़ रही हैं, क्योंकि बिग बॉस शो के परिणाम से छेड़छाड़ की गई है और वह इसका विरोध करती हैं, चैनल चाहता है कि सिद्धार्थ विजेता बने, जबकि दर्शकों का वोट कुछ और कह रहा है।

क्या कहा था सिद्धार्थ शुक्ला ने?

क्या कहा था सिद्धार्थ शुक्ला ने?

जबकि फिक्‍सड विनर की बात पर अफसोस जताते हुए हुए सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा था कि ये बहुत दुख की बात है कि लोग इस तरह से सोचते हैं। ऐसी बातों पर आप क्या रिएक्ट कर सकते हो। मैंने काफी मुश्किल जर्नी के बाद ये टाइटल जीता है। फिर उसपर कोई सवाल उठाता है तो दुख होता है। जो लोग ऐसा सोचते हैं उनके लिए मैं सॉरी फील करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+