Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आर्म्स एक्ट केस में राहत मिलने के बाद सलमान ने फैंस का किया शुक्रिया अदा, इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट

नई दिल्ली। Salman Khan Thanks to all fans बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को गुरुवार को आर्म्स एक्ट मामले में जोधपुर की विशेष अदालत से बहुत बड़ी राहत मिली थी। दरअसल, कोर्ट ने राजस्थान सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जो सलमान खान के खिलाफ थी। सलमान को राहत मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। सलमान ने ट्विटर पर अपनी एक फोटो शेयर की और कहा कि मेरे सभी फैंस का धन्यवाद।

salman khan

क्या कहा सलमान ने?

सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "मेरे सभी फैंस के लिए, आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। ख्याल राखो अपना और परिवार का भी भगवान की कृपा आप पर बनी रहे।" सलमान की इस पोस्ट पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

याचिका का कोई आधार नहीं है- जोधपुर कोर्ट

आपको बता दें कि खिलाफ राजस्थान सरकार ने जोधपुर कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें ये कहा गया था कि सलमान ने आर्म्स एक्ट मामले में गलत हलफनामा दायर किया है, लेकिन इस याचिका कोर्ट ने खारिज कर दिया। इस याचिका को लेकर फैसला सुनाने वाले जस्टिस राघवेंद्र काछवाल ने कहा कि इस याचिका का कोई आधार नहीं है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान सलमान खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

सलमान की छवि खराब करने की हो रही है कोशिश- वकील

कोर्ट के फैसले के बाद सलमान के वकील का कहना था कि राजस्थान सरकार ने सलमान की छवि को खराब करने की कोशिश की है, हमने 2006 में ये जवाब दिया था कि गलत हलफनामा दायर नहीं किया गया था, लेकिन फिर भी जानबूझकर ऐसी कोशिशें की जा रही हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+