अस्पताल में मौत से जूझ रही एक्ट्रेस की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, भेजी अपनी टीम

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान आखिरकार अपनी साथी कलाकार पूजा डडवाल की मदद के लिए आगे आए हैं। सलमान खान ने मुंबई के सरकारी अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती पूडा डडवाल की बीमारी पर दुख जताया और कहा कि वो हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इसपर काम कर रही है। सलमान से पहले अभिनेता रवि किशन ने पूजा डडवाल की मदद की और उनके लिए फल और पैसे भिजवाए थे।

पूजा की मदद के लिए सलमान ने बढ़ाया हाथ

पूजा की मदद के लिए सलमान ने बढ़ाया हाथ

साल 1995 में सलमान खान के साथ फिल्म वीरगति में काम करने वाली पूजा डडवाल इन दिनों बुरे दौर से गुजर रही हैं। पूजा टीबी और फेफड़े संबंधी बीमारी से ग्रसित है और आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रही है। अब सलमान ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। सलमान ने उनकी मदद का भरोसा दिया है।

रवि किशन ने भी की मदद

रवि किशन ने भी की मदद

सलमान खान ने पूणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे उनकी हालत की जानकारी नहीं थी। उन्हें हाल में मीडिया के जरिए इसकी जानकारी मिली है। उनकी हालात जानकर मैं बेहद दुखी हूं। सलमान ने कहा कि उनकी टीम इस पर काम करने लगी है। उन्होंने उम्मीद जताई की पूजा जल्द ठीक हो जाएंगी। आपको बता दें कि सलमान खान से पहले अभिनेता रवि किशन ने पूजा डडवाल की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। हैदराबाद में अपने फिल्म की प्रमोशन के दौरान जब उन्हें पूजा की हालात की जानकारी मिली तो उन्होंने फौरन उनकी मदद के लिए फल और पैसे भिजवाए।

बीमारी की वजह से पति और परिवार ने छोड़ा साथ

बीमारी की वजह से पति और परिवार ने छोड़ा साथ

पूजा बॉलीवुड से दूर होकर गोवा में एक कसीनो चलाती थी,लेकिन 6 महीने प हले ही उन्हें पता चला कि उन्हें टीबी है। जिसके बाद उनके पति और परिवार ने उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद पूजा मुंबई के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने वीडियो के जरिए सलमान खान से मदद की अपील की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+