सलमान खान बोले- जिंदगी में कई बार गलतियां की हैं, फिर माफी भी मांगी लेकिन...
मुंबई, 26 जून: एक्टर कबीर बेदी की जिंदगी पर लिखी किताब 'स्टोरीज आई मस्ट टेल: इमोशनल लाइफ ऑफ अन एक्टर' को लेकर चर्चा में हैं। कबीर बेदी ने किताब में कई खुलासे किए हैं। कबीर बेदी ने किताब को लेकर सलमान खान से भी बात की है। कबीर बेदी से बात करते हुए सलमान ने भी अपनी जिंदगी के कई पहलुओं को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जिंदगी में एक नहीं कई बार उनसे गलतियां हुई हैं।

मैंने गलती की, सॉरी भी कहा: सलमान
सलमान खान ने कबीर बेदी से बात करते हुए कहा, मैने ये कभी नहीं कहा कि मैने गलतियां नहीं की है। मैंने कई बार गलतियां की और इसके बाद मैने सॉरी भी बोला है। गलतियां हो जाती हैं लेकिन उन्हें दोहराना अच्छी बात नहीं है। मैंने गलती की लेकिन कभी उसे दोहराया नहीं।

कबीर बेदी की तारीफ की
कबीर बेदी की ऑटोबायोग्राफी 'स्टोरीज आई मस्ट टेल' हाल ही में आई है। किताब पर कबीर बेदी से बात करते हुए सलमान ने सच्चाई से लिखने के लिए बेबाकी से लिखने के लिए उनकी तारीफ की। सलमान ने कहा कि अपनी गलतियों को मान लेना सबसे मुश्किल काम है। हर कोई इससे पल्ला झाड़ लेता है। अगर आपने कहा है, हां मैंने ये गलती की और और इसे इस तरीके से सुधारने की कोशिश की है तो ये बड़ी हिम्मत की बात है।

खुद पर लिखना बहादुरी का काम
सलमान खान ने कहा कि अपने ऊपर किताब लिखना काफी ज्यादा मुश्किल है और साहस की बात है। हर चीज ईमानदारी से लिखना काफी मुश्किल है। बता दें कि कबीर बेदी की निजी जिंदगी में कई तरह के विवाद रहे हैं। वहीं सलमान खान भी निजी जिंदगी हो या फिल्में कई बार विवादों में रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications