Fitness challenge: सलमान ने भी स्वीकारा फिटनेस चैलेंज, शेयर किया ये दमदार Video
मुंबई। आखिरकार सलमान खान ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू के फिटनेस चैलेंज को स्वीकारते हुए अपना फिटनेस वीडियो अपलोड कर दिया और हर बार की तरह उन्होंने अपने चाहने वालों के फिर से हैरान कर दिया है। इस बार उनके फैंस की लिस्ट में किरण रिजीजू भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने सलमान के वर्क आउट की तारीफ करते हुए कहा कि आप वाकई में भारतीयों के लिए फिटनेस आईकॉन हो।
'हम फिट तो इंडिया फिट'
आपको बता दें कि बॉलीवुड के 'दबंग' स्टार सलमान खान ने शनिवार को अपना फिटनेस वीडियो जारी किया है। वीडियो में सलमान खान साइक्लिंग और जिम में व्यायाम करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में सलमान को कहते हुए सुना जा सकता है 'हम फिट तो इंडिया फिट'।

सलमान ने फिटनेस अभियान की दिल खोलकर तारीफ की...
सलमान ने इस अभियान की दिल खोलकर तारीफ की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा 'हम फिट तो इंडिया फिट' एक शानदार अभियान है। मैं किरण रिजीजू के फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करता हूं। यह रहा मेरा वीडियो।

खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने दिया था फिटनेसे चैलेंज
आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने अपने पुशअप्स का एक वीडियो अपलोड करते हुए विराट कोहली, सायना नेहवाल और रितिक रोशन को फिटनेस चैलेंज दिया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी स्वीकारा था फिटनेस चैलेंज
विराट कोहली ने इस चैलेंज को स्वीकारते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया था, जिसे पीएम ने स्वीकारा था और अपना वीडियो अपलोड किया था। तब से ही सेलिब्रेटियों का फिटनेस चैलेंज देने का सिलसिला चल रहा है। सलमान खान का फिटनेस वीडियो उसी कड़ी का सिलसिला है।












Click it and Unblock the Notifications