'राधे' और ईद को लेकर सलमान खान ने फैंस की खास अपील, बोले- मेरी ये बात मान लीजिए

मुंबई, 13 मई: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' आज, 13 मई 2021 रिलीज हो गई है। सलमान खान कई सालों से ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते रहे हैं। उनकी फिल्म के लिए फैंस इंतजार भी करते हैं। वहीं ईद के मौके पर ये भी देखा गया है कि मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो जाते हैं। ये लोग घंटों तक सलमान का इंतजार करते हैं। इस बार कोरोना को देखते हुए सलमान ने अपने फैंस से ऐसा करने को मना किया है।

आप मेरे घर के बाहर ना आएं

आप मेरे घर के बाहर ना आएं

सलमान खान ने फिल्म को लेकर बात करके हुए कहा, ये साल बहुत अलग है। एक महामारी फैली हुई है। मैं कहूंगा कि इस साल ईद पर सभी अपने-अपने घरों बल्कि कमरों में ही रह कर मनाएं। मैं सभी से कहना चाहता हूं कि मेरे घर के सामने या किसी भी स्टार के घर के बाहर भीड़ नहीं जमा करें। मुझे उम्मीद है कि इस बार मेरे घर के बाहर कोई भीड़ नहीं होगी।

फिल्म को लेकर कही ये बात

फिल्म को लेकर कही ये बात

सलमान खान की 'राधे: योर मोस्‍ट वॉन्‍टेड भाई' थ‍िएटर्स और ओटीटी प्‍लेटफॉर्म दोनों पर रिलीज हो रही है। देश में कोरोना संक्रमण के चलते थ‍िएटर्स बंद हैं, ऐसे में भारत में 'राधे' बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो पाएगी। यहां सिर्फ ओटीटी पर फिल्म रिलीज होगी, हालांकि विदेशों में फिल्म थियेटर पर भी चलेगी। सलमान खान ने फैंस से पायरेसी से बचने और राधे को सही प्लेटफॉर्म पर देखने की रिक्वेस्ट की है।

हम फिल्म बनाने में बहुत मेहनत करते हैं

हम फिल्म बनाने में बहुत मेहनत करते हैं

सलमान खान का कहना है कि फिल्म बनाने में के लिए बहुत लोग बहुत मेहनत करते हैं और हमें बहुत दुख होता है जब जब कुछ लोग पायरेसी करके फिल्म देखते हैं। आप सब से एक कमिटमेंट मांगता हूं कि फिल्म एन्जॉय करें सही प्लेटफार्म पर देखें। वहीं सलमान खान ने थ‍िएटर मालिकों के लिए कहा है कि वह सिनेमाघर मालिकों से माफी मांगते हैं कि बॉक्‍स ऑफिस पर 'राधे' की कमाई जीरो रहने वाली है। बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+