Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिद्धार्थ शुक्ला को '40 साल का बूढ़ा' कहने पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, कहा- ऐसी मानसिकता पर शर्म आती है

नई दिल्ली। बिग बॉस 13 के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माने जा रहे सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर घर के अंदर कुछ ऐसी टिप्पणी की गई है जिस पर विवाद बढ़ने लगा है। दरअसल, बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों को बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क दिया, जिसमें दो टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस टास्क में एक ओर पारस की टीम थी तो वहीं दूसरी ओर असीम की टीम थी। इसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा ने सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र पर कमेंट किया। उन्होंने सिद्धार्थ को '40 साल का बूढ़ा' तक कह दिया, लेकिन इन टिप्पणी पर सिद्धार्थ ने कोई जवाबी प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, जिस तरह से पारस और माहिरा ने '40 साल का बूढ़ा' वाली टिप्पणी की, उसको लेकर एक्ट्रेस और बिग बॉस की विनर रह चुकीं गौहर खान ने कड़ी नाराजगी जताई है। सिर्फ गौहर ही नहीं बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने भी इस टिप्पणी का विरोध किया है।

सिद्धार्थ को माहिरा और पारस ने कहा '40 साल का बूढ़ा'

सिद्धार्थ को माहिरा और पारस ने कहा '40 साल का बूढ़ा'

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट पारस और माहिरा ने जिस तरह से सिद्धार्थ को '40 साल का बूढ़ा' कहते हुए तंज कसा है उस पर दोनों ही कंटेस्टेंट को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया जा रहा है। केवल बिग बॉस के फैंस ही नहीं कई सेलिब्रिटिज और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स ने भी इस मुद्दे पर आवाज बुलंद की है। पूरे मामले पर बिग बॉस की रहीं और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग 75 साल की उम्र में भी सुपरस्‍टार हैं। ऐसी मानसिकता पर शर्म आती है।

गौहर ने कहा- लोग 75 की उम्र में भी सुपरस्टार हैं

गौहर खान ने एक ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा, 'कसम खा कर कहती हूं ये 'लड़की वाली हरकत' और 'जनानी' जैसे शब्द सुन-सुनकर थक गई हूं। सभी को मैं ये क्लियर कर दूं, ये सब नॉनसेंस है। इसी के साथ मुझे ये 40 साल के बुड्ढा या बूड्ढी वाले कॉन्सेप्ट से भी नफरत है। उम्र केवल एक नंबर होता है। लोग 75 की उम्र में भी सुपरस्टार हैं। इस तरह की सोच पर शर्म आती है।'

'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता ने कहा- कुछ भी बोलना है बस

इसी पर बिग बॉस सीजन 11 के कंटेस्टेंट रहे 'मास्टरमाइंड' विकास गुप्ता ने भी सिद्धार्थ को लेकर किए गए कमेंट पर टिप्पणी की है। विकास गुप्ता ने ट्वीट कर लिखा, 'सिर्फ इसलिए कि कोई छोटा या बड़ा है, शायद दूसरे व्यक्ति के लिए उतना सफल नहीं है, लेकिन जब वह एक ही मंच #BigBoss13 पर प्रतिस्पर्धा कर रहा है तो कृपया बिग बॉस के घर में रहने या दूसरे से बेहतर दिखाने के लिए किसी के स्टेटस या फिर उम्र को मापदंड नहीं बनाएं। कुछ भी बोलना है बस।'

काम्या पंजाबी ने पारस को घेरा, कह दी ये बड़ी बात

इसी मुद्दे पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- 'ओह हो...पारस के हिसाब से 40 साल के लोग बूढ़े होते हैं। पता नहीं अपने मां-बाप को क्या बोलेगा? खासकर इस शो के होस्ट सलमान खान को क्या कहेंगे ये?'

इसे भी पढ़ें:- क्या बिग बॉस हाउस से बेघर किए गए सिद्धार्थ शुक्ला, प्रोमो में दिखे ट्विस्ट की क्या है सच्चाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+