अपने 'टाइगर' के निधन पर दुखी सलमान ने किया इमोशनल ट्वीट, कहा- बहुत याद आओगे वाजिद

मुंबई। सोमवार को बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर आई। मशहूर संगीतकार वाजिद खान (43) का निधन हो गया। वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक हफ्ता पहले ही वो कोरोना पॉजिटिव भी हो गए थे। वाजिद खान की निधन से पूरे इंडस्‍ट्री में शोक की लहर है। बॉलीवुड के दिग्‍गज वाजिद की निधन पर उन्‍हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। साथ ही उनकी आत्‍मा की शांति की दुआ भी मांग रहे हैं। इस बीच वाजिद के करीबी दोस्‍त सलमान खान ने भी ट्वीट कर उन्‍हें याद किया है। जानिए क्‍या कहा है सलमान ने

तुम्‍हारी आत्‍मा को शांति मिले वाजिद

तुम्‍हारी आत्‍मा को शांति मिले वाजिद

सलमान खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'वाजिद के लिए हमेशा प्यार और सम्मान। वाजिद तुम्हारे टैलेंट और शख्सियत के लिए तुम्हें हमेशा याद करूंगा। ढेर सारा प्यार। तुम्हारी खूबसूरत आत्मा को शांति मिले। ' आपको बता दें कि साजिद और वाजिद की जोड़ी का सलमान खान से एक खास रिश्‍ता रहा है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर्स में सलमान खान को ये जोड़ी सबसे पसंद थी। दोनों ने सलमान खान की फिल्‍म प्‍यार किया तो डरना क्‍या से इंडस्‍ट्री में कदम रखा था। दोनों भाईयों ने सलमान खान कई हिट फिल्‍मों के लिए गाने भी गाए थे। साजिद खान तो सलमान की कुछ फिल्‍मों में भी नजर आ चुके हैं। साजिद वाजिद ने ही सलमान की हालिया फिल्‍म एक था टाइगर में गाने दिए थे।

Recommended Video

    Wajid Khan Versova कब्रिस्तान में हुए सुपुर्द-ए-खाक, नम हुईं भाई Sajid Khan की आंखे | वनइंडिया हिंदी
    कुछ महीने पहले ही वाजिद ने कराई थी किडनी ट्रांसप्लांट

    कुछ महीने पहले ही वाजिद ने कराई थी किडनी ट्रांसप्लांट

    वाजिद खान ने कुछ महीने पहले ही किडनी ट्रांसप्‍लांट कराई थी जिसके बाद से वो स्‍वस्‍थ्‍य नहीं थे। कुछ दिन पहले ही जांच में कोरोना संक्रमित भी पाया गया था। रविवार शाम को उनकी हालत बिगड़ गई और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था।

    वाजिद खाने ने निधन से पहले मीका सिंह से कहा था- दुआओं में याद रखना मेरे भाई

    वाजिद खाने ने निधन से पहले मीका सिंह से कहा था- दुआओं में याद रखना मेरे भाई

    वाजिद के करीबी दोस्त और सिंगर मीका सिंह ने वाजिद से हुई अपनी आखिरी बात का खुलासा किया है। मीका सिंह को भेजे एक ऑडियो मेसेज में वाजिद खान उनसे कह रहे हैं- दुआओं में याद रखना मेरे भाई। इस ऑडियो में अपने हाल को बयां करते सुनाई दे रहे वाजिद खान की आवाज बहुत धीमी लग रही है। वाजिद-मीका का वाइस नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+