पुलवामा आतंकी हमले पर बोले सलमान खान, कहा-बंदूक नहीं नोटबुक उठाएं बच्चे
मुंबई। अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन की फिल्म 'नोटबुक' को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं, इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने हाल में हुए पुलवामा आतंकी हमले पर एक बड़ा बयान दिया है। सलमान ने कहा कि अगर शिक्षा पर बेहतर ढंग से काम हो और कश्मीर के युवाओं, बच्चों को शिक्षित किया जाए तो शायद हालात ऐसे ना हो, दरअसल सलमान खान की फिल्म नोटबुक की आधे से ज्यादा शूटिंग कश्मीर में हुई है।

पुलवामा आतंकी हमले पर बोले सलमान खान,
सलमान ने कहा कि मेरी फिल्म का प्लॉट भी कुछ ऐसा ही है कि किस तरह बच्चों को बंदूक उठाने पर मजबूर किया जाता है, सुपरस्टार ने कहा कि एजुकेशन बहुत ही जरूरी है लेकिन उससे भी जरूरी है कि यह जानना कि हम किस तरह की शिक्षा अपने बच्चों में दे रहे हैं, अगर आप पुलवामा अटैक पर गौर फरमाए तो आप पाएंगे कि उस टेरेरिस्ट को भी एजुकेशन दिया जा रहा था लेकिन उसे गलत तरह की शिक्षा दी गयी थी, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि बच्चों को जिंदगी में सही तरह के टीचर मिलें, जो बच्चों को सही और गलत समझा सकें।

सलमान ने शहीदों को किया सलाम
सलमान ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को सलाम करते हुए कहा कि देश कभी भी उनको नहीं भूलेगा, सलमान ने यह भी कहा कि मेरा दिल उन लोगों के साथ है, जिन्होंने अटैक के दौरान अपनी जान गंवायीं।

फिल्म 'नोटबुक' 29 मार्च को रिलीज होगी
गौरतलब है कि फिल्म 'नोटबुक' 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म सलमान खान के प्रोड्क्शन द्वारा बनाई गई है जिससे प्रनूतन और जहीर इकबाल डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि, शुरुआत से सलमान खान ने इस फिल्म को सपोर्ट किया है और इस फिल्म का एक गीत भी अपनी आवाज में गाया है। इस गीत का म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है। गीत को मनोज मुंतशिर ने लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications