तो क्या शादी से पहले ही बाप बनने जा रहे सलमान, घर में आ सकता है नया मेहमान!

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने स्टार सलमान खान से अकसर हर इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर एक सवाल जरूर पूछा जाता है कि आखिर वे शादी कब करेंगे। हालांकि शादी को लेकर अभी तक सलमान ने कुछ नहीं कहा है। अब उनकी ओर से एक नई खबर सामने आई है। एकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार सलमान खान अपने घर में एक नए मेहमान को लाने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन ये नया मेहमान उनकी होने वाली पत्नी नहीं बल्कि कोई और है।

कौन होगा सलमान के घर का नया सदस्य?

कौन होगा सलमान के घर का नया सदस्य?

एकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार सलमान खान पिता बनना चाहते हैं और इसके लिए वे सेरोगेसी का सहारा लेने पर विचार कर रहे हैं। ये बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि सलमान को बच्चों से कितना अधिक प्यार है। वे अकसर अपनी बहन अर्पिता के बेटे के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें शेयर करते हैं। सलमान एक बच्चे की अकेले ही परवरिश करना चाहते हैं।

इन सितारों ने भी सेरोगेसी से पैदा किए बच्चे

इन सितारों ने भी सेरोगेसी से पैदा किए बच्चे

अगर सलमान ऐसा करते हैं तो वे उन सितारों में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने सेरोगेसी के सहारे अपने बच्चों को जन्म दिया है। इसमें शाहरुख खान, करण जौहर, एकता कपूर, आमिर खान और कई सेलिब्रिटी शामिल हैं। अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधे हैं। इसको लेकर कई बार कयास भी लगाए जाते रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी इसपर खुल के बात नहीं की है।

सलमान ने छीना था पत्रकार का फोन

सलमान ने छीना था पत्रकार का फोन

हाल ही में सलमान एक पत्रकार को फोन छीनने के चलते विवादों में घिर गए थे। दरअसल सड़क पर साइकिल चलाते हुए सलमान ने किसी को अपनी तस्वीर खींचते देख तो वे भड़क गए और उसका फोन छीन लिया। हालांकि बाद में वो फोन लौटा दिया गया था लेकिन सलमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई थी।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की भिवंडी लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+