VIDEO: एक बार फिर सलमान ने फैंस को चौंकाया, देर रात घोड़े के साथ रेस लगाते दिखे

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से एक्टर सलमान खान अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ निजी वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चौंका रहे हैं। इन सभी वीडियो में सलमान कुछ ऐसा करते दिख रहे हैं जो 53 की उम्र में करना आसान नहीं। कभी वे पानी में बैक फ्लिप करते हैं तो कभी जिम के भीतर कोई खतरनाक एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। उनका हालिया वीडियो और भी चौंकाने वाला है। इसमें वे एक घोड़े से रेस करते देख रहे हैं।

घोड़े क साथ रेस करते दिखे भाई

घोड़े क साथ रेस करते दिखे भाई

वीडियो देर रात किसी अस्तबल का है जहां सलमान एक घोड़े के साथ रेस कर रहे हैं। वही घोड़े पर सलमान खान निर्मित फिल्म 'नोटबुक' के एक्टर जहीर इक्बाल बैठे हैं। सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ओवरपावर हार्स पावर...फन रन विद जहीर इक्बाल। सलमान के इस वीडियो में शानदार लाइटनिंग है।

View this post on Instagram

Overpower horse power ... fun run with @iamzahero

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सलमान ने की थी खतरनाक एक्सरसाइज

इसके कुछ समय पहले सलमान ने एक अन्य वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सलमान इस वीडियो में दरअसल लैग प्रेस की मशीन पर एक्सरसाइज कर रहे हैं लेकिन उन्होंने मशीन पर हल्के वेट के साथ भारी वजन के अपने दो बॉडीगार्ड्स को बैठाया हुआ है और मशीन को पैरों से ऊपर नीचे कर रहे हैं। ये देखने में जितना खतरनाक है इसे करने के लिए उतनी ही अधिक हिम्मत चाहिए।

53 की उम्र में पूल में बैक फ्लिप

सलमान खान ने इसके अलावा भी एक वीडियो शेयर किया था जो कि चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो में लोग सलमान को देखकर चौंक रहे हैं। लोग सलमान को देखकर इसलिए चौंक रहे हैं क्योंकि वे चट्टान पर चढ़कर पूल में फ्लिप जंप कर रहे हैं जो कि बिलकुल भी आसान नहीं है। वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है जब सलमान जंप के लिए आगे बढ़ रहे हैं तो उनका एक असिस्टेंट उनके इस फैसले पर अपने बाल नोंचता हुआ जमीन पर बैठ जाता है। मानो वह सलमान के इस फैसले से घबरा रहा हो।

यह भी पढ़ें- इस सिंगर ने सलमान खान को बताया Paper Tiger, जानिए क्यों?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+