सलमान, कपिल और राज ठाकरे की गाड़ी का कई बार कटा चालान, नहीं भरा अभी तक फाइन

मुंबई। एक स्थानीय अखबार में छपी एक खबर के मुताबिक बॉलीवुड के कई मशहूर सेलिब्रिटी ट्रैफिक पुलिस की उस सूची में शामिल हैं जिन्होंने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के बाद चालान नहीं भरा है। इस सूची ने सलमान खान, कपिल शर्मा ,अर्जुन कपूर , राज ठाकरे ,आदित्य ठाकरे और दिवाकर राउत जैसे बड़े नाम शामिल हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को सिग्नल तोड़ने, नो इंट्री में गाड़ी चलाने और जेब्रा क्रॉसिंग जैसे ट्रैफिक नियम तोड़ने के अपराध में जारी किए गए ई-चालान के 119 करोड़ रुपये वसूलने हैं।

कपिल शर्मा ने भी नहीं भरा अबतक फाइन

कपिल शर्मा ने भी नहीं भरा अबतक फाइन

कॉमेडियन कपिल शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड कार पर पुलिस ने ई-चालान काटा है। कपिल शर्मा पर भी दो हजार रूपये का जुर्माना लगा था जो उन्होंने अब तक भरा नहीं है। वहीं एक चालान सलमान खान की इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ी का भी कटा है। ये गाड़ी उनके भाई अरबाज़ खान की फिल्म निर्माण कंपनी अरबाज खान प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जनवरी से जुलाई तक 4 बार तेज गति से गाड़ी चलाने के आरोप में 4000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। जिसे सलमान खान ने अभी तक नहीं भरा है।

अर्जुन कपूर का भी कटा ओवर स्पीड का चालान

अर्जुन कपूर का भी कटा ओवर स्पीड का चालान

इस पर सलमान खान के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, उन्हें कभी इस बारे में पता ही नहीं चला कि गाड़ी का कोई चालान बाकी है अन्यथा उन्होंने अब तक इसे भर दिया होता। अभिनेता अर्जुन कपूर की भी गाड़ी इस वर्ष 3 बार वर्ष तेज गति से गाड़ी चलाने के जुर्माने का सामना कर चुके हैं। उनके उपर भी ट्रैफिक पुलिस ने 2000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जिसे अभी तक अदा नहीं किया गया है।

राज ठाकरे ने भी नहीं चुकाया ट्रैफिक ई चालान

राज ठाकरे ने भी नहीं चुकाया ट्रैफिक ई चालान

इसके अलावा एनसीपी नेता अजीत पवार, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, उनके भतीजे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राम कदम और मेयर विश्वनाथ महादेश्वर द्वारा उपयोग की जाने वाली गाडि़यों के भी कई ई-चालान जारी किए गए हैं। जिनका अभी तक जुर्माना नहीं भरा गया है। आदित्य ठाकरे पर जहां ओवर स्पीड को लेकर जुर्माना किया गया है, तो वहीं राज ठाकरे पर जेब्रा क्रॉसिंग पार करने को लेकर फाइन लगाया गया है। इन नेताओं ने भी अभी तक उनके उपर लगाए गए जुर्माने को नहीं भरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+