अरबाज ने याद दिलाया कुछ ऐसा कि सलमान ने हाथ जोड़कर आथिया से मांगी माफी, सुनील शेट्टी का जवाब सुनने लायक

मुंबई, 26 जुलाई: सलमान खान ही में अपने भाई, फिल्म निर्माता अरबाज खान के एक चैट शो पर पहुंचे थे। इस शो में सलमान खान ने अपनी जिंदगी, करियर और तमाम बातों को लेकर जवाब दिए। शो के दौरान ही उनसे अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने को लेकर सवाल हुआ। इसी दौरान जब अरबाज ने उनको याद दिलाया कि वो आथिया शेट्टी को फॉलो नहीं करते है तो सलमान ने शो पर ही आथिया से माफी मांग ली।

क्या हुआ था सलमान से सवाल

क्या हुआ था सलमान से सवाल

अरबाज खान ने अपने चैट शो 'पिंच 2' में सलमान से पूछा कि आप इंस्टाग्राम पर 27 लोगों को फॉलो करते हैं। मैं तीन अभिनेत्रियों के नाम लूंगा और आपको बताना है कि आप इन तीन में से किस एक को फॉलो नहीं करते हैं। अरबाज ने इसके बाद कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी का नाम लिया। सलमान खान ने कहा कि वो शायद संगीता को फॉलो नहीं करते हैं। इस पर अरबाज ने उन्हें याद दिलाया कि संगीता को फॉलो करते हैं लेकिन अथिया शेट्टी को फॉलो नहीं करते हैं। इस पर सलमान खान ने हाथ जोड़कर आथिया से माफी मांगी और कहा कि वह तुरंत उसे फॉलो कर लेंगे।

सुनील शेट्टी ने क्या कहा

सुनील शेट्टी ने क्या कहा

सलमान खान के इस जवाब पर आथिया के पिता सुनील शेट्टी ने कहा कि सलमान हमारे परिवार का हिस्सा हैं। वो जो भी करते हैं दिल से करते हैं। जब उन्होंने स्क्रीन पर अथिया को सॉरी कहा तो वो मेरे लिए सबसे क्यूट चीज थी। उनका बहुत प्यारा रिश्ता है। वहीं मेरा और सलमान का रिश्ता बहुत खूबसूरत है।

 सलमान और सुनील हैं दोस्त

सलमान और सुनील हैं दोस्त

सलमान खान और सुनील शेट्टी को अच्छा दोस्त माना जाता है। वहीं आथिया को भी सलमान बहुत मानते हैं। आथिया की पहली फिल्म हीरो के प्रोड्यूसर भी सलमान ही थे और उन्होंने फिल्म के लिए काफी प्रचार भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+