बिग-बॉस की स्टेज पर सलमान का गुस्सा, उतार फेंका कोट, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस का 13वां सीन इन दिनों चल रहा है। ये शो अपने प्रतिभागियों के उल्टे-सीधे कारनामों के लिए जाना जाता है। शो को एक्टर सलमान खान होस्ट करते हैं। हाल ही में सलमान खान स्टेज पर ही बुरी तरह से बिगड़ गए। उन्होंने कोट उतार फेंका और स्टेज से उतर गए।

शूटिंग का है वीडियो
कलर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान का ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सलमान खान कंटेस्टेंट पर भड़कते दिख रहे हैं, वो कहते हैं कि ये मजाक नहीं है। गुस्से में सलमान अपना कोट उतारते हैं। इसके बाद वो स्टेज से उतरते हुए कहते हैं, इस शो को करने के लिए किसी और को बुला लीजिए। ये कहते हुए सलमान स्टेज से उतरकर चले जाते हैं।
किस पर आया सलान को गुस्सा
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये नहीं पता चल पाया है कि सलमान खान किस पर गुस्सा हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि क्या सलमान खान सच में गुस्सा हुए हैं या फिर ये शो की पब्लिसिटी के लिए उठाया गया कोई स्क्रिप्टिड कदम है। खैर ये क्या है, ये तो शो के आने के बाद ही पता चलेगा।

अबु मलिक हए बाहर
'बिग बॉस' के मौजूदा सीजन से अब तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं। कोएना मित्रा और दलजीत कौर के बाद अब अबु मलिक बाहर हुए है। बाहर आने के बाद अबु ने कहा है कि इसमें रियलिटी जैसा कुछ नहीं है। सबकुछ पहले से तय होता है। टास्क को लेकर जितनी भी चीजें होती हैं, किसको क्या देना है और क्या टास्क नहीं देना है यह उनकी स्क्रिप्टिंग पर आधारित होता है।












Click it and Unblock the Notifications