Big Boss 13 की लॉन्चिंग में फोटोग्राफर पर भड़क उठे सलमान, बोले- दिक्कत है तो मुझे बैन कर दो

नई दिल्ली। बिग बॉस-13 की लॉन्चिंग के मौके पर होस्ट सलमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेस में जोरदार एंट्री मारी। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई के अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर हुई और सलमान खान यहां मेट्रो से ही पहुंचे। इसके बाद नासिक ढोल की बीट्स पर 'चुलबुल पांडे' डांस करते नजर आए। हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही वे एक फोटोग्राफर पर भड़क गए।

फोटोग्राफर पर भड़के सलमान खान

फोटोग्राफर पर भड़के सलमान खान

बिग बॉस-13 की लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान की एक फोटोग्राफर से तीखी बहस हो गई। सलमान ने तो यहां तक कह दिया कि अगर वह (फोटोग्राफर) चाहते हैं तो उन्हें बैन कर दें। सलमान काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। उन्होंने फोटोग्राफर पर आरोप लगाया कि वह हर इवेंट को खराब करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

सलमान अपना काम छोड़कर चुपचाप खड़े गए

यहीं नहीं सलमान ने बाकी फोटोग्राफर्स से अपील की और कहा कि वे इस मामले पर कोई कदम उठाएं। दरअसल, फोटोग्राफर्स लगातार सलमान की तस्वीरें खींच रहे थे, जिससे उनको अपना काम करने में दिक्कत हो रही थी। सलमान इसी बात पर भड़क गए। सलमान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान को कहते देखा जा सकता है, 'ले ले भाई ले ले।' सलमान अपना काम छोड़कर चुपचाप खड़े हो जाते हैं और लोगों को तस्वीरें लेने देते हैं।

बिग बॉस-13 की लॉन्चिंग के मौके पर मेट्रो से पहुंचे सलमान खान

बिग बॉस-13 की लॉन्चिंग के मौके पर मेट्रो से पहुंचे सलमान खान

इस इवेंट के दौरान सलमान कैजुअल्स में नजर आए। उनके साथ अमीषा पटेल, अर्जुन बिजलानी, सना खान और पूजा बनर्जी जैसे स्टार्स मौजूद थे। रिपोर्ट्स की मानें तो आखिरी सीजन जिसमें सिलेब्स और आम लोग भी कंटेस्टेंट्स के रूप में शामिल थे, ज्यादा सफल ना होने के कारण इस बार शो में केवल सेलिब्रिटीज ही नजर आएंगे। इस बार शो की लोकेशन भी चेंज हो गई है। हर साल बिग बॉस हाउस का सेटअप लोनावला में होता था लेकिन इस बार इसे बदलकर मुंबई कर दिया गया है। इसकी शूटिंग गोरेगांव के फिल्म सिटी में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+