'मां-बाप ने दी सुरक्षा, तब भी 3 बार हुआ यौन शोषण', सलमान की Ex-गर्लफ्रेंड सोमी ने सुनाई दर्दनाक दास्तां

मुंबई: 90 के दशक में बॉलीवुड में एक मॉडल की एंट्री हुई, जिनका नाम था सोमी अली। इसके बाद उन्होंने बैक-टू-बैक कई सुपर स्टार्स के साथ काम किया, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, सैफ अली खान जैसे एक्टर शामिल थे, लेकिन उनका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया, जब सलमान खान के साथ अफेयर की बात लीक हुई। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। हाल ही में सोमी ने अपने निजी जिंदगी से जुड़े कई अहम खुलासे किए, जिसके बाद वो फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं।

पहली बार कब हुई घटना?

पहली बार कब हुई घटना?

बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद सोमी 'नो मोर टीयर्स' नाम के एक एनजीओ से जुड़ी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब वो 5 साल की थीं, तो उनका यौन शोषण हुआ था। इसके बाद 9 साल की होने पर उनके साथ फिर से वैसी घटना हुई। उम्र बढ़ने के साथ भी हालात नहीं बदले, क्योंकि 14 साल की उम्र में उनके साथ रेप हुआ। सोमी के मुताबिक पहली बार की घटना पाकिस्तान की है। इसके बाद सर्वेंट क्वार्टर में उनके साथ गलत काम हुआ।

परिवार ने दी थी ये सलाह

परिवार ने दी थी ये सलाह

ऐसा नहीं है कि सोमी इन घटनाओं के बाद चुप थीं। उन्होंने अपने परिवार वालों को ये बात बताई और आरोपियों पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन उनके मां-बाप ने चुप रहने की सलाह दी थी, ताकी समाज में किसी को ये बात ना पता चले। सोमी के मुताबिक उनके मन में कई तरह के सवाल उठते थे। जिसमें एक था कि क्या उन्होंने मां-बाप को ये सब बता कर गलती कर दी? उनके परिवार वाले उन्हें सुरक्षा दे रहे थे, लेकिन जब वो 9 साल की हुईं तो भी वैसी घटना हुई। इसके बाद 14 साल की उम्र में रेप हो गया।

पीड़ितों की कर रहीं मदद

पीड़ितों की कर रहीं मदद

सोमी ने कई बार अपनी आत्मकथा लिखने का मन बनाया, लेकिन हर बार उनके सामने अंधकार भरा वो सर्वेंट क्वार्टर आ जाता है। इसके साथ ही उनको उस कुक की गंध आती है। सोमी को उस घटना से उबरने में लंबा वक्त लग गया। जो खुद पर हुआ वो किसी दूसरे पर ना बीते इसके लिए उन्होंने एक एनजीओ का साथ पकड़ा है, जो रेप और घरेलू हिंसा का शिकार महिलाओं के लिए काम करती है। पिछले 14 सालों में इस संस्था ने हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+