Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रभु देवा संग थिरके सलमान खान, इंस्टग्राम पर वीडियो शेयर कर कही ये बात

नई दिल्ली। एक्टर सलमान खान इन दिनों इंस्टाग्राम पर पहले से कुछ ज्यादा एक्टिव हैं। वे अक्सर अपनी कई वीडियोज यहां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस वीडियो में वे कोरियोग्राफर प्रभु देवा के साथ 'उर्वर्शी' गाने पर थिरक रहे हैं। वीडियो में उनके साथ प्रभु के अलावा कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप और फिल्ममेकर साजिद नाडियावाला भी हैं।

'मास्टर जी से डांस क्लास'

'मास्टर जी से डांस क्लास'

इस वीडियो के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है- 'मास्टर से डांस क्लास'। सलमान के इस वीडियो को उनके फैंस बहुत अधिक पसंद कर रहे हैं और इसपर प्यारे कमेंट भी कर रहे हैं। खबर है कि एक्टर किच्चा सुदीप सलमान की अगली फिल्म 'दबंग 3' में विलेन के किरदार में नजर आएंगे। सलमान इन दिनों जिम में एक्सरसाइज की भी कई वीडियो शेयर कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे 'दबंग 3' की तैयारी में जोर शोर से जुटे हुए हैं और फिल्म में शानदार लुक में दिखाई पड़ेंगे।

सलमान ने की थी खतरनाक एक्सरसाइज

इसके कुछ समय पहले सलमान ने एक अन्य वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। सलमान इस वीडियो में दरअसल लैग प्रेस की मशीन पर एक्सरसाइज कर रहे हैं लेकिन उन्होंने मशीन पर हल्के वेट के साथ भारी वजन के अपने दो बॉडीगार्ड्स को बैठाया हुआ है और मशीन को पैरों से ऊपर नीचे कर रहे हैं। ये देखने में जितना खतरनाक है इसे करने के लिए उतनी ही अधिक हिम्मत चाहिए। सलमान का ये वीडियो देखकर लोग चौंक गए और उनके फैंस शानदार कमेंट भी करने लगे। इस वीडियो को देखकर सलमान के एक फैन ने लिखा- 'भाई तेरे जैसा न कोई है न होगा' वहीं किसी ने उनकी स्ट्रैंथ की तारीफ की तो किसी ने उनकी शानदार बॉडी की।

53 की उम्र में पूल में बैक फ्लिप

सलमान खान ने इसके अलावा भी एक वीडियो शेयर किया था जो कि चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो में लोग सलमान को देखकर चौंक रहे हैं। लोग सलमान को देखकर इसलिए चौंक रहे हैं क्योंकि वे चट्टान पर चढ़कर पूल में फ्लिप जंप कर रहे हैं जो कि बिलकुल भी आसान नहीं है। वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है जब सलमान जंप के लिए आगे बढ़ रहे हैं तो उनका एक असिस्टेंट उनके इस फैसले पर अपने बाल नोंचता हुआ जमीन पर बैठ जाता है। मानो वह सलमान के इस फैसले से घबरा रहा हो।

View this post on Instagram

Overpower horse power ... fun run with @iamzahero

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

घोड़े क साथ रेस करते दिखे सलमान

सलमान ने एक दिन और जबरदस्त वीडियो शेयर कर फैंस को चौंका दिया था। इंस्टाग्राम पर उनका ये वीडियो देर रात किसी अस्तबल का था जहां सलमान एक घोड़े के साथ रेस कर रहे थे। वही घोड़े पर सलमान खान निर्मित फिल्म 'नोटबुक' के एक्टर जहीर इक्बाल बैठे दिखे। सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ओवरपावर हार्स पावर...फन रन विद जहीर इक्बाल। सलमान के इस वीडियो में शानदार लाइटनिंग है।

यह भी पढ़ें- मुंबई की सड़कों पर लूलिया संग साइकिल चलाते नजर आए सलमान खान, Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+