मुंबई की सड़कों पर लूलिया संग साइकिल चलाते नजर आए सलमान खान, Video वायरल
मुंबई। बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी कि सलमान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'भारत' बॉक्सऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है, वहीं दूसरी ओर सलमान खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं, वो भी अपनी तथाकथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर के साथ, हालांकि इस वीडियों में उन दोनों के साथ मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के बेटे अरहान खान भी हैं लेकिन सोशल मीडिया पर केवल चर्चा सल्लू मियां और लूलिया की ही हो रही है।

आधी रात में लूलिया संग साइकिल चलाते नजर आए सलमान
हालांकि मीडिया में प्रसारित कुछ खबरों में कहा गया है कि ये वीडियो पुराना है, जो कि अब वायरल हुआ है लेकिन जो भी हो सलमान और लूलिया का स्पोर्टी अंदाज सलमान के फैंस को काफी पसंद आ रहा है, वो जमकर अपने फेवरेट सितारे की तारीफ कर रहे हैं।
वायरल हुआ सलमान खान
वीडियो देखकर लगता है कि सलमान, लूलिया और अरहान संग रात में राईड पर निकले हैं, वो टीशर्ट और जींस में हैं और वो हमेशा की ही तरह काफी डैशिंग लग रहे हैं।

बॉक्सऑफिस पर जमकर कर रही है 'भारत' कमाई
सलमान की फिल्म 'भारत' ने 7 दिनों में 167 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, घरेलू बाजार के साथ ओवरसीज में भी भारत की नॉनस्टॉप कमाई जारी है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी भारत सलमान की कटरीना कैफ संग जोड़ी है, मूवी में तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में हैं।

कौन है लूलिया
पिछले दिनों खबर आई थी कि सलमान खान, रूमानिया टीवी एंकर और सिंगर लूलिया वंतूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, ऐसी खबरें थीं कि सलमान और लूलिया शादी करने वाले हैं, दोनों के परिवार वाले भी राजी हैं, जिस पर लूलिया वंतूर ने मीडिया में बड़ा बयान दिया था। वंतूर ने कहा था कि मुझे इन सब गॉसिप के बारे में पता है और इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। लेकिन मैं लोगों को रोक नहीं सकती हूं। मैं सलमान खान की बहुत इज्जत करती हूं और मुझे नहीं पता है कि मेरी जिंदगी मुझे कहां लेकर जा रही है।

अफेयर की खबरें
रूमानिया टीवी एंकर लूलिया और सलमान के अफेयर की खबरें साल 2013 में पहली बार सामने आईं थी, वो भी तब जब सलमान खान और उनके पिता सलीम खान दोनों ने लूलिया के लिए मुबंई में आशियाना खोजा था, तब कहा गया था कि लूलिया मैरड हैं लेकिन अपनी शादी-शुदा लाइफ से खुश नहीं हैं और इसलिए वो अपने घर से दूर सलमान खान के घर पर रह रही हैं। कहा तो ये भी गया कि लूलिया को सलमान खान के घरवाले भी बहुत पसंद करते हैं और वो खुद उन्हें सलमान खान के साथ देखना चाहते हैं लेकिन कुछ वक्त बाद ये खबरें हवा हो गईं थीं लेकिन अब जब एक बार फिर से सलमान,लूलिया के साथ सड़कों पर घूमते नजर आए हैं तो लोगों के बीच फिर से खुसफुसाहट शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications