प्रियांक ने सपना चौधरी को बताए अर्शी के राज, तो गुस्सा हो गए सलमान, जमकर लताड़ा

बिग बॉस के घर में हाल ही में काफी बड़ा विवाद हुआ था। प्रियांक शर्मा अपनी एंट्री के साथ-साथ घर में नई कॉन्ट्रोवर्सी भी ले आए हैं। पहले ही दिन उन्होंने अर्शी की जिंदगी के दफ्न राज भरी दुनिया के सामने खोल कर रख दिए। अब सलमान खान ने उन्हें इस बात के लिए जमकर फटकार लगाई है।

Recommended Video

    Bigg Boss 11 : Salman Khan bashes Priyank Sharma and warn housemates | FilmiBeat

    मुंबई। बिग बॉस के घर में हाल ही में काफी बड़ा विवाद हुआ था। प्रियांक शर्मा अपनी एंट्री के साथ-साथ घर में नई कॉन्ट्रोवर्सी भी ले आए हैं। पहले ही दिन उन्होंने अर्शी की जिंदगी के दफ्न राज भरी दुनिया के सामने खोल कर रख दिए। अब सलमान खान ने उन्हें इस बात के लिए जमकर फटकार लगाई है। सलमान ने एक बार फिर प्रियांक को लताड़ लगाई। सलमान की डांट से प्रियांक इतने आहत हो गए कि फूट-फूटकर रोने लगे।

    Salman Khan

    पहले हफ्ते भी इसी कारण बाहर हुए थे प्रियांक

    पहले हफ्ते भी इसी कारण बाहर हुए थे प्रियांक

    प्रियांक शर्मा को बिग बॉस के घर से पहले हफ्ते में ही बाहर कर दिया था। प्रियांक विकास और आकाश की लड़ाई में बेवजह घुसकर धक्का देने लगे थे। सलमान को उनकी ये हरकत बिल्कुल अच्छी नहीं लगी और उन्होंने प्रियांक को घर से सीधा बाहर निकाल दिया था। इसके बाद प्रियांक ने इसी हफ्ते घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।

    सपना को प्रियांक ने बताए थे अर्शी के राज

    सपना को प्रियांक ने बताए थे अर्शी के राज

    प्रियांक अपनी पहली गलती से नहीं सुधरे और आते ही सपना-अर्शी की लड़ाई में कूद पड़े। प्रियांक ने सपना को अर्शी के बारे में एक ऐसी बात बता दी जो अर्शी ने सभी से छिपा रखी थी। प्रियांक ने अर्शी के पुणे और गोवा में हुए सेक्स स्कैंडल को पूरी दुनिया के सामने रख दिया जिसके बाद अर्शी फूट-फूटकर रोने लगी थीं। इस बात से नाराज होकर सलमान ने एक बार फिर प्रियांक को लताड़ा है।

    सलमना ने कहा, 'गंदगी फैला रहे हैं प्रियांक'

    सलमना ने कहा, 'गंदगी फैला रहे हैं प्रियांक'

    सलमान ने कहा कि वो बिग बॉस के घर के नियम तोड़ रहे हैं और गंदगी फैला रहे हैं। सलमान ने प्रियांक से पूछा कि क्या वो लोगों के बारे में पता लगा कर आए हैं। उनके आने से घर में और गंदगी बढ़ गई है। सलमान ने साफ कर दिया कि इस घर में किसी पर भी निजी हमले नहीं किए जाएंगे। सलमान की इतनी फटकार के बाद प्रियांक खुद पर काबू नहीं कर पाए और बाहर जाकर रोने लगे।

    अर्शी प्रियांक, सपना और कलर्स के खिलाफ करेंगी FIR

    अर्शी प्रियांक, सपना और कलर्स के खिलाफ करेंगी FIR

    प्रियांक के इस निजी हमले का ये असर हुआ था कि अर्शी ने प्रियांक शर्मा, सपना चौधरी, कलर्स और एंडेमोल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया है। उनके पब्लिसिस्ट ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा, 'कलर्स और एंडोमोल ने अदालत में चल रहे मामले की निजी जानकारी टेलीकास्ट की है। प्रियांक शर्मा, सपना चौधरी, कलर्स और एंडेमोल के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज होगी।'

    ज्योति का खुलासा, 'सबसे चालू हैं सपना चौधरी'

    ज्योति का खुलासा, 'सबसे चालू हैं सपना चौधरी'

    बिग बॉस के घर से रविवार को बिहार की ज्योति कुमारी ने विदाई ली। ज्योति ने घर से बाहर आते ही घर के बारे में कई राज खोल दिए। ज्योति ने कहा कि घर में सबसे चालू और कोई नहीं बल्कि सपना चौधरी हैं। ज्योति ने कहा कि वो जैसी दिखती हैं, वैसी बिल्कुल नहीं हैं। सपना की भोली सूरत के पीछे काफी चालाकी है। वहीं ज्योति ने अपने सबसे अच्छे दोस्त विकास के बारे में कहा कि वो काफी अच्छे इंसान हैं लेकिन शिल्पा उन्हें हमेशा उक्साती रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+