Coronavirus के खौफ के बीच सलमान और आमिर खान ने लिया ये जोखिम भरा फैसला
The outbreak of Corona virus is increasing in India, but amidst this awe, actors Salman Khan and Aamir Khan have taken a risky decision.knowभारत में कोरोना वायरस का महाप्रकोप बढ़ता ही जा रहा हैं लेकिन इस खौफ के बीच लोगों के दिलाें पर राज करने वाले एक्टर सलमान खान और आमिर खान ने एक जोखिम भरा फैसला
बेंगलुरु। कोरोना वायरस भारत में भयावह रुप धारण कर चुका हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस की वजह से तीन मौतें हो चुकी हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण पर रोकथाम हो सके इसके लिए कई राज्यों में स्कूल कालेज, सिनेमाहाल, मॉल समेत सभी सार्वजनिक स्थान 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं आईपीएल मैच समेत बड़े-बड़े कार्यक्रम तक रद्द कर दिए गए हैं। इसे महामारी घोषित करने के बाद सरकार लोगों से बहुत एहतियात बरतने को कह रही है। इतना ही नहीं बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग तक कैंसिल कर दी हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका खौफ देखने को मिल रहा है। यहां तक कि कई फिल्मों की रिलीज टाल दी गई है, और कुछ की शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। लेकिन इस खौफ के बीच अभिनेता सलमान खान और आमिर खान ने जोखिम भरा फैसला लिया है।

दोनों स्टार कलाकार ने लिया ये चौंकाने वाला फैसला
दरअसल फिल्मी दुनिया के अधिकांश अभिनेता और अभिनेत्रियों ने अपनी सेड्यूल शूटिंग कोरोना के कारण कैंसिल कर दी है वहीं स्टार कलाकार सलमान खान और आमिर खान को लगता हैं कि कोरोना का खौफ बिलकुल नहीं हैं शायद इसलिए उन्होंने चौंकने वाला फैसला लिया हैं। बताया जा रहा कि इतने खतरे के बावजूद भी दोनों अभिनेता अपनी फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगे।

इसलिए नहीं कैंसिल की शूटिंग
बता दें इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खाने के इस फैसले के बाद उनकी फिल्म राधे की शूटिंग नहीं रोकी जाएगी। वो पहले की तरह चलती रहेगी। खबरों के अनुसार राधे के सेट पर कोरोना को लेकर जारी की विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के मुताबिक सेट पर सभी तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित 'राधे' को ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसी लिए सलमान इसकी शूटिंग जल्द से जल्द कंपलीट कर लेना चाहते हैं।

इस जगह पर कर रहे शूटिंग
फिल्म होली पर ही सलमान खान रिलीज करवाना चाहते थे लेकिन शूटिंट नहीं पूरी हो सकी थी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले सलमान खान ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, उसके बाद से फैंस को ट्रेलर का इंतजार है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और गोवा में चल रही है। इस फिल्म में रणदीप हुडा जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी भी अमह भूमिका में नजर आने वाले हैं।

इस शूटिंग की फिल्म कर रहे अमिर खान
राधे के अलावा आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग भी जारी रहेगी। इस फिल्म की शूटिंग पंजाब के अमृतसर में चल रही है। कोरोना वायरस के चलते सेट को बार-बार सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि किसी तरह का खतरा न हो। लेकिन सवाल तो ये भी है शूटिंग जारी रखने से खतरा नहीं बढ़ जाएगा? दो साल के इंतजार के बाद आमिर खान के फैंस बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंजजार कर रहे हैं। इसी लिए वो इस फिल्म की शूटिंग टालना नहीं चाहते हैं। फिल्म का पोस्टर पर पहले ही जारी कर दिया गया था जिसे देखने के बाद फैंस के दिलों में उत्सुक्ता देखी गई थी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ एक बार फिर करीना कपूर आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं।

दोबारा रिलीज होगी अंग्रेजी मीडियम
इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को रिलीज हो चुकी है। लेकिन केरल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद होने की वजह से फिल्म की कमाई पर पड़ रहा है। इसलिए मेकर्स ने अंग्रेजी मीडियम को इन राज्यों में दोबारा रिलीज करने का फैसला किया है।

सूर्यवंशी की रिलीज टली
वहीं 24 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज को कोरोना वायरस की वजह से टाल दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की तारीख बाद में घोषित करेंगे। जबकि फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रमोशन भी शुरु हो चुका था। इसकी रिलीज इसलिए टाली गई क्योंकि देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर बंद होने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ लीड रोल में जबिक गेस्ट रोल में अजय देवगन और रणवीर सिंह हैं।
इसे भी पढ़े- अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में होगी यह गुजराती युवती, एटीएस अफसर का किया है रोल
-
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Hansika Motwani Case: तलाकशुदा हंसिका का Bhabhi पर क्यों फूटा गुस्सा? 2 करोड़ का केस ठोका, 27 लाख का क्या गेम? -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'Satish Shah का पिंड दान साराभाई की टीम ने किया', राजेश कुमार ने बयां किया दर्द, कैसे हुई थी एक्टर की मौत? -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Samay Raina तू गधे पर बैठने लायक है', कॉमेडियन पर बौखलाए 'शक्तिमान', मच गया हंगामा, क्या है मामला? -
Amitabh Bachchan नहीं, इस शख्स से पागलों की तरह प्यार करती थीं जया बच्चन, करना चाहती थीं शादी, ऐसे टूटा रिश्ता












Click it and Unblock the Notifications