अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में होगी यह गुजराती युवती, एटीएस अफसर का किया है रोल

राजकोट. इस महीने रिलीज होने वाली अक्षयकुमार की बॉलीवुड फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक गुजराती एक्ट्रेस भी प्रमुखता से नजर आएगी। यहां गोंडल की रहने वाली हैलीन शास्त्री ने फिल्म में एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की अफसर का रोल किया है। वह मालविका गुप्ता के रूप में एक्टिंग करती दिखेंगी। हैलीन के फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भी कई सीन हैं। मीडिया से बातचीत में हैलीन ने फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।

'सूर्यवंशी' में गोंडल की हैलीन शास्त्री

'सूर्यवंशी' में गोंडल की हैलीन शास्त्री

हैलीन ने कहा कि, मुझे ​अक्षय की फिल्म में देखने के लिए मेरे पेरेंट्स और फ्रेंड्स बहुत उत्सुक हैं। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने बनाया है, जो कि 24 मार्च को रिलीज हो सकती है। मुझे एक्टिंग का पहले से ही शौक रहा है। ऐसे में मैंने सेंटमेरी स्कूल में शुरूआती पढ़ाई करने के बाद दुबई-मुंबई से आगे की पढ़ाई की। मुझे कई एडवरटाइजिंग के आॅफर आए।

बताई कहानी, मैं दुबई-मुंबई गई थी

बताई कहानी, मैं दुबई-मुंबई गई थी

एक्टिंग की शुरूआत एडवरटाइजिंग से करने के बाद मैंने साउथ की फिल्मों में काम किया। फिर एक दिन मुझे फिलम सूर्यवंशी की कास्टिंग चल रही होने की जानकारी मिली तो मैं फ़िल्म के राइटर और प्रोड्यूसर से मिली। मैंने पोज दिए। फिर मुझे सुपरस्टार अक्षयकुमार के साथ एटीएस अधिकारी का किरदार निभाने का मौका मिल गया।

अक्षय के साथ एक्सपीरियंस शेयर किया

अक्षय के साथ एक्सपीरियंस शेयर किया

हैलीन ने यंगस्टर्स के लिए एडवाइज देते हुए कहा कि, भले ही आप किसी भी फील्ड में हो, अच्छी मेहनत करेंगे और रूचि दिखाएंगे तो यूं ही बुलंदियों पर पहुंच सकते हैं। मेरी प्रबल इच्छाशक्ति के कारण ही यह संभव हुआ है, कि मुझे अक्षय कुमार जैसे स्टार के साथ फिल्म करने का अवसर मिल गया। जब शूटिंग हो रही थी तो अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और जावेद जाफरी जैसे कई कलाकारों से अच्छी दोस्ती भी हो गई।

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हो चुकी हैं दर्ज

गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हो चुकी हैं दर्ज

बकौल हैलीन, ''शूटिंग के दौरान हमने जो मस्ती की, वो जीवनभर याद रहेगी। अब मेरी स्टोरीज भी हो रही हैं।' मालूम हो कि, हैलीन शास्त्री को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अंकित किया जा चुका है। उसने एमेजन प्राइम-द फोर्गोटन आर्मी में 1078 गायक और कंपोजर के साथ भी परफोर्म किया था, जिसके लिए उन्हें गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में का अवॉर्ड मिला।

राधाकृष्ण में भी इंद्राणी का रोल किया

राधाकृष्ण में भी इंद्राणी का रोल किया

हैलीन भारत में प्रसारित हो रहे एक सीरियल राधाकृष्ण में भी इंद्राणी का किरदार निभा रही है। ऐसे में अब सूर्यवंशी फ़िल्म आने के कारण इस गुजराती युवती की प्रतिष्ठा में चार चांद लग सकते हैं।

फेसबुक पर तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर

फेसबुक पर तेजी से बढ़ रहे फॉलोअर

हैलीन के बारे में लोगों को यह पता चल रहा है कि, वे अक्षय की नई फिल्म में आने वाली हैं, तो उसके प्रशसकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फेसबुक पर उनके 3 हजार से ज्यादा फॉलोअर हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+