कपिल के शो में पहुंचे भाईजान, सलीम खान ने बताया ऐसा किस्सा कि शर्मा गए सलमान

मुंबई। एक बार फिर से सोनी टीवी पर शुरू हुए कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में इस सप्ताह सलमान खान (Salman Khan) अपने परिवार के साथ दिखाई पड़ने वाले हैं। इस शो का एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सलमान अपने दोनों छोटे भाई अरबाज खान और सोहेल खान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं।

salim khan reveals the childhood secrets of salman sohail and arbaaz in kapil sharma show

साथ ही शो में उनके पिता सलीम खान भी पहुंचे हैं। सलीम ने शो में सलमान, सोहेल और अरबाज के बचपन के कई किस्से सुनाए। शो के दौरान सलमान से जुड़ी कई ऐसी बातें सामने आईं जिनके बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा।

इस दौरान सलीम ने बताया कि हमारे घर पर एक गणेश नाम का आदमी आता था। कुछ बात थी जिस कारण से सलमान, सोहेल और अरबाज को बड़ी बेसब्री से उसका इंतजार रहता था। जब भी वो आता तो ये तीनों भाई चिल्लाने लगते गणेश आया गणेश आया। सलीम ने बताया कि मैंने सोचा कि ये गणेश कौन है जिसे इस घर में मुझसे ज्यादा इज्जत मिलती है। बाद में मुझे मालूम हुआ कि जब एग्जाम का पेपर लीक होता है तो ये गणेश ही उन्हें लाकर देता है। सलीम की ये बातें सुनकर तीनों भाइयों की हंसी नहीं रुकी, मानो उनकी पोल ही खुल गई हो।

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्रिसमस के लिए सलमान खान के घर पर सजी महफिल, भाइयों के साथ ठुमके लगाते दिखे भाईजान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+