साली है या 'बवाल', मिठाई खिलाते हुए स्टेज पर जीजा को कर दिया Kiss, सदमे में दुल्हन! Video Viral
नई दिल्ली, 30 जुलाई: शादियों की सीजन शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वीडियोज की धूम मचना शुरू हो जाती है। शादी में अगर दूल्हा-दुल्हन के बाद असर सबसे ज्यादा फोकस किसी पर होता है तो वो है दुल्हन की बहन यानी साली पर। शादी के दौरान कई ऐसी रस्में होती है, जहां साली जीजा पर भारी पड़ने की कोशिश करती हैं। और यह दांव-पेच स्टेज पर जयमाला के बाद से ही शुरू हो जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर शादी के दौरान जीजा को मिठाई खिलाते हुए साली का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साली अपने नए-नए जीजा को रसगुल्ला खिलाते हुए किस कर बैठती हैं।

साली ने जीजा को कर दिया Kiss
शादियों में जीजा-साली के बीच मजाक आम बात हैं। शादी के बाद से ही बना यह जीजा-साली का रिश्ता बेहद खास होता है। मजाक, मस्ती और हंसी ठिठोली के इस रिश्ते से जुड़ी एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हन के पास बैठे दूल्हे और दुल्हन की बहन दोनों को स्टेज पर ही शर्मिंदा कर दिया। जोर आजमाइश में साली अपने जीजा को स्टेज पर ही किस कर बैठीं।

शर्म से पानी-पानी हुए जीजा और साली
दरअसल, जयमाल के बाद जीजा को मिठाई खिलाने का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर सुर्खियों में हैं। वीडियो में नई नवेली साली अपने जीजा को स्टेज पर मिठाई खिलाती हुई नजर आ रही है। लेकिन इस दौरान अचानक कुछ ऐसा हो जाता है, जहां दोनों ही लोग शर्म से पानी-पानी होते नजर आते हैं। जीता और साली दोनों की ही नजरे शर्म से झुक जाती है। एक तरफ जहां ये लोग शर्मसार नजर आते हैं तो दूसरी तरफ वीडियो देखने वाले लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं पाते।

स्टेज पर जीजा जी को मिठाई खिला रही थी साली
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शादी के दौरान स्टेज पर दुल्हन और दूल्हा साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दुल्हन एक दम शांत बैठी हुई हैं, जबकि साली और उसके साथ मौजूद लड़कियों का झुंड मस्ती के मूड में है। स्टेज पर जयमाला के बाद साली अपने जीजा को मिठाई खिला रही है। मिठाई खिलाने की रस्म के दौरान वो बार-बार जीजा के पास रसगुल्ला लेकर जाती है और फिर मुंह के पास ले जाने पर हाथ से वापस खींच लेती हैं।

जीजा ने पकड़ा हाथ और फिर हो गया 'कांड'
लेकिन जैसे ही साली तीसरी मिठाई जीजा के मुंह के पास लेकर जाती है। तभी दूल्हे राजा फटाक से साली का हाथ पकड़ लेते हैं और मिठाई खाने की कोशिश करते हैं। बस फिर क्या इतने में ही कांड हो जाता है। दरअसल, जीजा ने जैसे ही मिठाई खाने के लिए हाथ पकड़ा तो साली भी उसे खाने के लिए झपट पड़ती है, जिसके बाद दोनों के बीच टक्कर हो जाती है। ऐसे में साली गलती से अपने जीजा जी को किस कर लेती है। और दोनों में कोई भी मिठाई का स्वाद नहीं ले पाता। वहीं बगल में बैठी दुल्हन समझ नहीं पाती कि आखिर हुआ क्या?

'साली जी अब जीजा जी से बचके रहना'
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसको अब तर 1 लाख के करीब देखा जा चुका है। वहीं लोग भी फनी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि साली जी अब जीजा जी से बचके रहना। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ये साली तो बहुत ओवरस्मार्ट है। आप भी देखिए जीजा साली का यह वीडियो (खबर के अंत में)












Click it and Unblock the Notifications