हिम्मत है तो जय श्री राम बोलकर दिखाएं आजम खान: साक्षी महाराज
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से यूपी के कद्दावर नेता आजम खां पर निशाना साधा है। अपनी व्यंगवाणी के जरिये साक्षी महाराज ने कहा कि इतना बकवास करते हैं आजम खां.. अगर हिम्मत हैं तो वो 'जय श्री राम' बोलकर दिखाएं।
साक्षी महाराज के यह विवादित बोल उन्नाव की एक जनसभा में निकलें। साक्षी ने कहा कि आजम खां एक नंबर के झूठे इंसान हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं, वो मजहब के नाम पर गंदी राजनीति करते हैं., हम हिंदुस्तानी हैं, यहां ना तो अल्लाह हैं और ना ही भगवान.. इसलिए हम अल्लाह-हु-अकबर कह सकते हैं लेकिन आजम जय श्री राम नहीं बोल सकते हैं।
गौरतलब है कि योग को लेकर आजम खां ने बीजेपी और पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि बीजेपी योग की आड़ में भगवाकरण करना चाहती हैं। योगी आदित्यनाथ जैसे लोगों का दिमागी संतुलन सही नहीं है इसलिए उन्हें अपना दिमाग सही करने के लिए नमाज पढ़नी चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications