मर्डर के आरोपी रहे हैं भगवाधारी साक्षी महाराज

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। साक्षी महाराज को जानने वाले जानते हैं कि वे पहले सच्चिदानंद हरि के नाम से जाने जाते थे। यूं तो वे गांधी जी के हत्यारे को देशभक्त कहने से नहीं चूकते और दबाव पड़ने पर माफी मांग लेते है। अब उन्होंने कहा कि हरेक हिन्दू औरत को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उनके इस बयान पर तगड़ा बवाल हो रहा है। हालांकि वे इस तरह के बयान देने में माहिर हैं।

Sakshi Maharaj also faced murder charges

ब्रहमदत्त द्विवेदी हत्याकांड

साधुवेश में रहने वाले उन्नाव के भाजपा सांसद उत्तर प्रदेश के चर्चित भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ब्रहमदत्त द्विवेदी हत्याकांड में भी साक्षी महाराज पर हत्या का आरोप लगे थे। वे कभी कल्याण सिंह के काफी करीब हुआ करते थे। साक्षी महाराज की गिनती भाजपा के दबंग नेताओं में होती थी। आपको बता दें कि 27 मार्च 2009 को साक्षी महाराज के आश्रम से एक 24 वर्षीय युवती लक्ष्मी का शव बरामद हुआ तो हड़कम्प मच गया। साक्षी पर जमीन हथियाने और यौन उत्पीडऩ के आरोप समय पर लगते रहे हैं। आश्रम के रूप में साक्षी के पास अच्छी खासी सम्पदा एकत्र है।

जमीन हथियाने

कुछ समय पहले राजधानी में एक कारोबरी की हत्या में भी साक्षी महाराज जैसे भगवाधारी बाबा का नाम सामने आया था। इसके अलावा उनके ऊपर जमीन हथियाने से लेकर यौन उत्पीड़न के आरोप तो समय-समय पर लगते ही रहे हैं।

साक्षी महाराज के ऊपर उनकी पूर्व शिष्या सुजाता वर्मा की हत्या का आरोप लगा है। हालांकि वह सारा मामला दब गया। राजधानी की मशहूर समाज सेविका बहन प्रीति ने कहा कि साक्षी महाराज को शायद यह मालूम नहीं कि औरत के स्वास्थ्य पर बहुत से बच्चे पैदा करने का बेहद खराब असर होता है। इसके बावजूद वे इस तरह की अपील करते रहे

आजम खान पर हल्ला

कुछ समय पहले साक्षी महाराज ने सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्हें देश का सबसे बड़ा आतंकवादी करार दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+