Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बीजेपी के साथ जाना गुनाह, तो सबसे पहले उमर अब्दुल्ला गुनहगार हैं: सज्जाद लोन

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बुधवार रात चले ड्रामे के बीच राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग कर दी। इसके बाद से राज्य की पार्टियां एक दूसरे के उपर जमकर निशाना साध रही हैं। पीपुल्स कान्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने शुक्रवार को पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अगर बीजेपी के साथ गठबंधन करना गुनाह है तो सबसे पहले गुनाहगार तो उमर अब्दुल्ला हैं।

अब्दुल्ला एनडीए के पोस्टर बॉय थे

अब्दुल्ला एनडीए के पोस्टर बॉय थे

सज्जाद लोन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस पर हमला बोला। अगर बीजेपी के साथ गठबंधन करना गुनाह है तो सबसे पहले गुनाहगार तो उमर अब्दुल्ला हैं। ये तो वाजपेयी सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे और उन दिनों एनडीए के पोस्टर बॉय थे। महबूबा मुफ्ती भी तीन साल तक बीजेपी के साथ गठबंधन में थीं। अब हम बीजेपी के साथ जा रहे हैं तो बहुत गलत है।

 हम चुनाव के लिए तैयार हैं

हम चुनाव के लिए तैयार हैं

उन्होंने कहा कि, उनके महागठबंधन बनाने का मकसद हमारी पार्टी के नेतृत्व वाले 'तीसरे मोर्चे' को सत्ता से बाहर रखना है। जो नेशनल कान्फ्रेंस जीएसटी पर पीडीपी को कोसती थी, पीडीपी कुछ साल पहले बैंकिंग लॉ पर नेशनल कॉन्फ्रेंस को कोसती थी, लेकिन अब सब एक हो गए। पीडीपी और नेशनल कान्फ्रेंस ने जम्मू कश्मीर को अपनी जागीर समझ रखा है और वे कभी किसी अन्य संगठन को उभरने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं।

हमने वॉट्सऐप पर सरकार बनाने का दावा भेजा

हमने वॉट्सऐप पर सरकार बनाने का दावा भेजा

सरकार बनाने के दावे पर लोन ने कहा, अगर कोई सरकार बनाने का दावा कर रहा है, तो मैं अपने दरवाजे क्यों बंद कर लूंगा। हमारे पास विधायक थे। मुझसे गवर्नर ने कहा कि फैक्स करो, पर वह नहीं लगा। जब कोई फैक्स और फोन नहीं लगा, तो हमने वॉट्सऐप पर सरकार बनाने का दावा भेजा। हालांकि गवर्नर ने विधानसभा भंग करने का फैसला किया और हम उसका सम्मान करते हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+