दिलीप कुमार के निधन की अफवाहों पर सायरा बानो हुईं नाराज, कहा-'व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर भरोसा न करें,साहेब ठीक हैं'
दिलीप कुमार के निधन की अफवाहों पर सायरा बानो हुईं नाराज, कहा-'व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर भरोसा न करें,साहेब ठीक हैं'
मुंबई, 07 जून: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को रविवार (6 जून) को मुंबई के खार के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, उसके बाद उन्हे अस्पताल में एडमिट किया गया था। यह जानकारी खुद उनके ट्विटर हैंडल से साझा की गई थी। फिलहाल दिलीप कुमार की हालात स्थिर है। वह जल्द ही अस्पताल से डिसचार्ज कर दिए जाएंगे। दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके निधन की अफवाहों उड़ने लगी। व्हाट्सएप पर दिलीप कुमार के निधन की खबरें फॉरवर्ड की जाने लगी। जिस पर पत्नी सायरा बानो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि दिलीप कुमार की हालत स्तिर है।
Recommended Video

'व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर भरोसा न करें, साहेब की हालत स्थिर है'
अभिनेत्री और दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से निधन के अफवाहों पर विराम लगाया। सायरा बानो लिखती हैं, ''व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर भरोसा मत कीजिए। साहेब की हालत स्थिर है। शुक्रिया आपने दिल से दुआएं और प्रार्थनाएं कीं। डॉक्टर्स के अनुसार वो दो-तीन दिन में घर पर होंगे। इंशाल्लाह।''

दिलीप कुमार की तबीयत पर डॉक्टरों ने क्या कहा?
दिलीप कुमार को रविवार (06 जून) को मुंबई के खार के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि दिलीप कुमार को पिछले 2 दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पीडी हिंदुजा अस्पताल में दिलीप का इलाज कर रहे पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने हेल्थ अपडेट दिया और कहा, "अनुभवी अभिनेता दिलीप कुमार को बाइलेटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें आईसीयू में ऑक्सीजन सपॉर्ट पर रखा गया है।''
यह पुष्टि करते हुए कि अभिनेता की हालत अब स्थिर है, डॉक्टर ने आगे कहा, "उनकी हालत अब स्थिर है। भले ही वह आईसीयू में हैं, लेकिन वे वेंटिलेटर पर नहीं हैं। हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं और वापस घर चले जाएं।"
बता दें कि छाती के अंदर फेफड़े के चारों ओर पानी के जमाव को मेडिकल भाषा में ''प्ल्यूरल इफ्यूजन'' कहते हैं। छाती में बार-बार पानी का जमाव होने से फेफड़े पर दबाव की वजह से सांस फूलने लगती है।

पिछले महीने भी अस्पताल में भर्ती हुए थे दिलीप कुमार
डॉ जलील पारकर ने दिलीप कुमार के हेल्थ अपडेट में कहा है कि 2 से 3 दिनों में उन्हें हम अस्पताल से डिस्चार्ज कर देंगे। 98 वर्षीय अभिनेता दिलीप कुमार को पिछले महीने भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि दो दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उस वक्त भी कहा गया था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह और रेग्युलर चेकअप के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications