अस्पताल के बाहर सायरा बानो ने दिलीप कुमार को किया Kiss,कहा- साहेब के लिए बहुत मुश्किल वक्त था
अस्पताल के बाहर सायरा बानो ने दिलीप कुमार को किया Kiss,कहा- साहेब के लिए बहुत मुश्किल वक्त था
मुंबई, 12 जून: बॉलीवुड 98 वर्षीय अभिनेता 6 जून को सांस फूलने की शिकायत के बाद हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों को पता चला कि दिलीप कुमार को बाइलेटरल प्ल्यूरल इफ्यूजन हुआ था। अब दिलीप कुमार को शुक्रवार (11 जून) को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को उनके फेफड़ों के सफल इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है। अस्पताल से बाहर ले जाते वक्त दिलीप कुमार की पत्नी और सायरा बानो ने उनके माथे पर किस किया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सायरा बानो ने कहा है, ''अल्लाह का शुक्र है दिलीप साहेब घर वापस आ गए हैं। मैं आज बहुत खुश हूं।''
Recommended Video

जितना शुक्रिया करूं उतना कम है...; सायरा बानो
सायरा बानो ने कहा, जितना हम शुक्रिया अदा करें उन सबका जिन्होंने दिलीप साब की तंदूरसती के लिए दुआएं करी, वो कम होंगी। वह घर वापस आ गए हैं। हम अब घर पर भी एंटीबायोटिक दवाओं के साथ उनका इलाज करना जारी रखेंगे क्योंकि उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था। साहेब के लिए ये वक्त बहुत मुश्किल और महत्वपूर्ण "समय रहा है। सायरा बानो ने इस बात को स्वीकार किया कि चल रही कोरोना महामारी ने परिवार के लिए स्वास्थ्य को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

बहुत ही मुश्किल वक्त हमारे लिए: सायरा बानो
सायरा बानो ने कहा, सभी चीजों के लिए धन्यवाद, वह इससे बाहर आ गए हैं और अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के साथ, साहेब घर पर भी अच्छा करते रहेंगे। उन्होंने कहा, "हमारे लिए बहुत ही मुश्किल था। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि लोग उन्हें इतना प्यार करते हैं, और जैसे ही उन्हें उनके स्वास्थ्य के बारे में पता चला, डॉक्टरों से लेकर निजी कर्मचारियों तक, उनके इर्द-गिर्द जमा हो गए। उन्होंने उनकी देखभाल करने में दिन-रात लगा दिया। '' सायरा बानो आगे कहती है, "मैं युवा लड़कों की बहुत आभारी हूं। उसके पास करीब पांच लोगों का स्टाफ है जो दिन-रात उनकी सेवा में रहते हैं।''

कई दिग्गज कलाकारों ने दिलीप साब के ठीक होने की दुआ की
जैसे ही दिलीप कुमार की तबीयत ठीक होने की खबर सामने आई, धर्मेंद्र, मनोज बाजपेयी सहित अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भेजीं। कुछ तो अस्पताल में उनसे मिलने के लिए कोरोना काल में बाहर भी गए। सायरा बानो ने कहा, सभी कलाकार जिन्होंने शुभकामनाएं भेजीं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।
दिलीप कुमार प्ल्यूरल इफ्यूजन से पीड़ित थे। इसमें मरीज की छाती के अंदर फेफड़े के चारों ओर पानी भर जाता है। छाती में बार-बार पानी का जमाव होने से फेफड़े पर दबाव पड़ता है और सांस फूलने लगती है। इसी स्थिति को मेडिकल टर्म में प्ल्यूरल इफ्यूजन कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications