दिलीप कुमार के साथ 250 करोड़ की ठगी के आरोप में सायरा बानो ने बिल्‍डर के खिलाफ दर्ज कराया केस

मुंबई। अपने जमाने की जानी-मानी एक्‍ट्रेस और दिलीप कुमार की पत्‍नी सायरा बानो ने सोमवार को बिल्‍डर समेत कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सायरा बानो ने आरोप लगाया है कि उनके पति दिलीप से 250 करोड़ की ठगी हुई है। जानकारी के मुताबिक, सायरा बानो ने कई धाराओं के तहत बिल्डर और उसके साथियों पर केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बिल्‍डर का नाम समीर भोजवानी है। बिस्‍तार से जानिए पूरा मामला

बांद्रा के पाली हिल में स्थित प्रॉपर्टी पर दावा ठोकने का आरोप

बांद्रा के पाली हिल में स्थित प्रॉपर्टी पर दावा ठोकने का आरोप

सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी ने शनिवार को बिल्‍डर के आवास और ऑफिस पर छापा भी मारा था। इस मामले में ईओडब्‍ल्‍यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने विस्‍तृत जानकारी नहीं दी है। दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी शिकायत में बिल्‍डर पर बांद्रा के पाली हिल में स्थित प्रोपर्टी (सीटीएस नंबर- 1395 और 1396) पर फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर दावा ठोकने का आरोप लगाया था। साथ ही सायरा ने यह भी आरोप लगाया कि भोजवानी ने उन्‍हें यह धमकी दी है कि वह राजनीतिक तौर पर काफी ताकतवर है और उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज करा सकता है।

पिछले 50 सालों तक उसी बंगले में रह रही है सायरा बानो

पिछले 50 सालों तक उसी बंगले में रह रही है सायरा बानो

इस बाबत मामला दर्ज करने के बाद जांच एजेंसी ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दिलीप कुमार और सायरा बानो पिछले तकरीबन 50 वर्षों से पाली हिल स्थित बंगले में रह रहे हैं। प्रोपर्टी पर विवाद गहराने के बाद दोनों ने बिल्‍डर के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।

अदालत ने दिलीप कुमार के पक्ष में दिया था फैसला

अदालत ने दिलीप कुमार के पक्ष में दिया था फैसला

करार के बाद 2008 तक जब डिवेलपर्स ने काम शुरू नहीं किया तो दिलीप कुमार और सायरा बानो ने करार रद्द कर दिया और बंगले और संपत्ति को सौंपने की मांग कर दी। मामला कोर्ट में पहुंचा और 11 साल चली सुनवाई के बाद इस साल सितंबर महीने में सुप्रीम कोर्ट ने दिलीप और सायरा के पक्ष में फैसला दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+