सैफ के बाद अब विवादों में आईं करीना कपूर, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

नई दिल्ली, 14 जून: इस साल सैफ अली खान की सीरीज तांडव रिलीज हुई थी, जिस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। उस पर विवाद शांत ही हुआ था कि अब सैफ की पत्नी करीना कपूर खान विवादों में आ गई हैं। उन पर भी धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। साथ ही एक ईसाई समूह ने करीना और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

किताब के शीर्षक पर बवाल

किताब के शीर्षक पर बवाल

दरअसल हाल ही में करीना कपूर दूसरी बार मां बनी थीं। अपने इसी अनुभव पर वो एक किताब लेकर आईं, जिसका नाम 'करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी बाइबिल' है। शुक्रवार को करीना ने अपनी नई किताब का पोस्टर भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिस पर ईसाई समाज ने आपत्ति जताई है। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।

इस वजह से हैं नाराज

इस वजह से हैं नाराज

अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने कहा कि वो बीड के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन गए थे, जहां पर उन्होंने किताब की शिकायत की है। शिंदे ने अपनी शिकायत में कहा कि करीना कपूर और अदिति शाह भीमजानी द्वारा लिखी गई किताब में बाइबिल शब्द का जिक्र है। जिस वजह से ईसाई समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस और दो अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत मामला दर्ज किया जाए।

क्या कह रहे पुलिस अधिकारी?

क्या कह रहे पुलिस अधिकारी?

मामले में शिवाजी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक साईनाथ थोम्ब्रे ने कहा कि हमें शिकायत मिली है लेकिन यहां कोई मामला दर्ज नहीं किया जा सकता, क्योंकि घटना बीड में नहीं हुई। उन्होंने शिकायतकर्ता को मुंबई में मामला दर्ज करवाने की सलाह दी है। वहीं संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही किताब पर रोक नहीं लगाई गई, तो वो प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।

वीडियो किया शेयर

वीडियो किया शेयर

करीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वो किचन में खड़ी रहती हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि ये मेरी जर्नी है।मेरी दोनों प्रेग्नेंसी और मेरी प्रेग्नेंसी बुक बाइबल। कुछ अच्छे दिन थे तो कुछ बुरे। कुछ दिन मैं काम पर जाने के लिए उतावली होती थी तो कुछ दिन बेड से उठना भी मुश्किल होता था। ये किताब मेरे दिल के बहुत पास है, क्योंकि इसमें मैंने अपना पूरा अनुभव लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+